एक्सप्लोरर

Bharatpur News: भरतपुर में उधार न देने पर दुकानदार को मारी गोली, 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan News: भरतपुर के चिकसाना में उधार न देने पर 5 युवकों ने दुकानदार अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी. पहले बेटे से झगड़ा हुआ, फिर पिता के पहुंचने पर उन्हें गोली मार दी.

राजस्थान के भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में विगत रविवार की शाम को मामूली कहासुनी को लेकर 5 युवकों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. गोली व्यक्ति के कनपटी में लगी. गोली मारने के बाद बदमाश बाइकों से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अशोक (45) की परचून और ई-मित्र की दुकान है. तीन लोग बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए उन्होंने शराब पीने के लिए 15 सौ रुपए मांगे. इसके अलावा वह उधार सामान मांगने लगे. दुकानदार ने समान और पैसे देने से मना कर दिया. दुकानदार ने उन्हें समझा कर वहां से भेज दिया. शाम मैं 6 बजे दुकानदार का बेटा मंदिर पर जा रहा था. तीनों लोगों ने रास्ते में बेटे को रोक लिया और दुकानदार के बेटे की बाइक से मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और हाथापाई करने लगे.

तीनों लोगों ने पिता को मार दी गोली

उसके बाद दुकानदार के बेटे ने अपने पिता को फोन किया. बेटे के साथ झगड़े की सूचना मिलते ही पिता तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी दौरान तीनों लोगों ने अपने दो और साथियों को मौके पर बुला लिया था. जैसे ही पिता मौके पर पहुंचे तो, तीनों लोगों ने पिता को गोली मार दी. बदमाश दो बाइकों पर थे.

3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है

सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम करवाने से मना कर रहे थे. बाद में पुलिस के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को बताया कि चार में से 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है. जिसके बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हुए.

क्या कहना है विधायक का

पूर्व मंत्री एवं भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग ने कहा है कि बदमाशों ने एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया है यह ऐसा अपराध है जिसकी घोर निंदा करता हूं थोड़ी सी कहासुनी के बाद बदमाशों ने सूती फुलवारे के एक वयक्ति जो परचून की दुकान चलाता है गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. विधायक का कहना है कि उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक जिला कलेक्टर से बात हो गई है, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर बदमाशों के ठिकानों दबिश दी जा रही है. उन्होंने मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. मॉर्च्युरी पर फुलवारा गांव के करीब 50 लोग मौजूद हैं. सभी में घटना को लेकर काफी रोष है.

क्या कहना का है मृतक के बेटे का

मृतक के बेटे ब्रजेश (21) निवासी फुलवारा गांव जिला भरतपुर ने बताया कि मेरे पिता अशोक (45) की परचून और ई-मित्र की दुकान है. तीन लोग बाइक से दुकान पर आए उन्होंने मेरे पिता से शराब पीने के लिए 15 सौ रुपए मांगे. इसके अलावा वह उधार सामान मांगने लगे. मेरे पिता ने समान और पैसे देने से मना कर दिया. मेरे पिता ने उन्हें समझा कर वहां से भेज दिया. इसी दौरान शाम मैं 6 बजे मंदिर पर जा रहा था. तीनों लोगों ने रास्ते में मुझे रोक लिया.

ब्रजेश ने कहा कि तीनों लोगों ने मेरी बाइक से मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली. उसके बाद वह मेरे से हाथापाई करने लगे. उसके बाद मैंने अपने पिता को फोन किया. मेरे पिता तुरंत मौके पर पहुंचे. इसी दौरान तीनों लोगों ने अपने दो और साथियों को मौके पर बुला लिया था. जैसे ही मेरे पिता मौके पर पहुंचे तो, तीनों लोगों ने मेरे पिता को गोली मार दी. बदमाश दो बाइकों पर थे.

क्या कहना है पुलिस का

एडिशनल एसपी सतीश यादव ने बताया कि कल चिकसाना थाना इलाके के फुलवारा गांव की घटना है. पीपला गांव के 5 असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया. शुरू में 3 लोग थे. जिन्होंने मृतक की दुकान पर जाकर विवाद किया. दुकान वाले के पिता समझाने आये तो, बदमाशों ने उनसे भी विवाद किया. दुकानदार के पिता अशोक को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना के बाद 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. बाकी के आरोपियों की तलाश में टीमें कोसी, पलवल, मथुरा की तरफ गई हैं. बदमाशों उधार सामान मांग रहे थे. मना करने पर उन्होंने विवाद किया. अशोक और उनका बेटा ब्रजेश दुकान पर बैठते थे. छोटा बेटा सचिन (18) प्राइवेट नौकरी करता है. सबसे छोटी बेटी भावना ने BSTC का पेपर दिया है. उसका सिलेक्शन हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
UCC को लेकर आज से होने वाली जनसुनवाई का कांग्रेस करेगी बहिष्कार, डोटासरा ने लिखा पत्र
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने 500 करोड़ की साइबर ठगी का किया खुलासा, पुणे से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget