एक्सप्लोरर

Tina Dabi: 'बाड़मेर में अब नहीं चलेगी गंदगी', सड़क पर उतरीं कलेक्टर टीना डाबी का वीडियो वायरल

Barmer News: कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 'नवो बाड़मेर' अभियान के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है. उन्होंने दुकानदारों का भी अभियान में सहयोग मांगा.

Rajasthan News: बाड़मेर में गंदगी फैलाना महंगा पड़ सकता है. कचरा फैलाने पर गुरुवार से चालान काटने की कार्यवाही शुरू हो रही है. जिला प्रशासन ने लोगों से साफ सफाई पर ध्यान देने की अपील की है. कलेक्टर टीना डाबी ने दिशा निर्देश जारी किये हैं.

नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है. कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि 'नवो बाड़मेर' अभियान के तहत शहर को स्वच्छ बनाने की कवायद की जा रही है. शहर का वातावरण स्वच्छ बनाए रखने में दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा है.

कलेक्टर ने बताया कि नगर परिषद को स्टेशन रोड और अन्य स्थानों पर डस्टबिन लगाने के लिए निर्देशित किया गया है. लोगों से आशा की जाती है कि कचरा डस्टबिन में फेंके. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना महंगा साबित हो सकता है. उन्होंने बताया कि गुरुवार से चालान काटने की कार्यवाही शुरू की जा रही है. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फेंकने वालों को 200 से 500 रुपये तक जुर्माने की राशि भरनी पड़ सकती है.

बाड़मेर में गंदगी फैलाना पड़ेगा भारी

कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि शहर का माहौल स्वच्छ रखने में नगर परिषद कर्मचारियों की भी अहम भूमिका है. नगर परिषद कर्मचारी गुरुवार को नवो बाड़मेर अभियान के तहत सड़कों पर उतरेंगे. नगर परिषद आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घरों के आगे मकान निर्माण का मलबा अथवा निर्माण सामग्री डालने पर भी एक्शन लिया जायेगा. मकान का मलबा या निर्माण सामग्री डालकर अस्थाई अतिक्रमण करने पर 500 रुपये और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने पर 200 से 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा.

जान लें कितना लग सकता है जुर्माना

शहर में नगर परिषद की ओर से आवारा पशुओं की धरपकड़ का भी अभियान चलायेगा. अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत ने पशु मालिकों के लिए हिदायत जारी की है. उन्होंने मालिकों से खुले नें पालतू जानवरों को नहीं छोड़ने की अपील की. अतिरिक्त कलेक्टर ने बताया कि शहर में छुट्टे जानवर घूम रहे हैं. आवारा पशुओं को नगर परिषद धर पकड़ के बाद गौशालाओं में छोड़ेगा. 

ये भी पढ़ें-

'हास्यास्पद...', राहुल गांधी के 'पासपोर्ट निरस्त' वाले सीपी जोशी के बयान पर भड़के अशोक गहलोत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget