एक्सप्लोरर

राजस्थान के BJP सांसदों-विधायकों को पढ़ाया जाएगा शासन और अनुशासन का पाठ, गुजरात में होगा शिविर

Rajasthan BJP News: बीजेपी राजस्थान के सांसदों और विधायकों को गुजरात में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी. इस शिविर में उन्हें सुशासन, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने का प्रशिक्षित किया जाएगा.

Rajasthan Politics: भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के अपने सांसदों और विधायकों को तीन दिनों तक गुजरात में ट्रेनिंग देने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कर्मभूमि गुजरात में आयोजित होने वाले इस ट्रेनिंग कैंप में लोकसभा स्पीकर ओम माथुर और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भी दूसरे सांसदों विधायकों की तरह क्लास अटेंड करेंगे.

सांसदों और विधायकों को गुड गवर्नेंस के साथ ही कार्यकर्ताओं को एक्टिव रखने, जनता से समन्वय बनाए रखने और सरकारी योजनाओं के व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार करने की बारीकियां सिखाई जाएंगी. 

यह ट्रेनिंग कैंप 5 से 7 मई तक गुजरात की राजधानी अहमदाबाद के केवड़िया में आयोजित किया जाएगा. इसमें राजस्थान के सभी सांसदों और विधायकों को शिरकत करनी होगी. ट्रेनिंग कैंप को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से संबोधित करेंगे. हालांकि गृहमंत्री अमित शाह का अंतिम कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है. 

इन सभी के बारे में बताया जाएगा
तीन दिनों के इस ट्रेनिंग कैंप में रोजाना कई सेशन होंगे. हर सेशन में अलग-अलग वक्ता सांसदों और विधायकों को बारीकियां सिखाएंगे. उन्हें संगठन और सरकार को कैसे बेहतर बनाना है. जनता के बीच कैसे दोनों की इमेज बेहतर बनानी है. कार्यकर्ताओं को किस तरह एक्टिव रखा जाना है, इन सभी के बारे में बताया जाएगा.

18 सांसद और 115 विधायक होंगे शामिल
राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता अशोक सैनी के मुताबिक तीन दिनों के प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा स्पीकर और चार केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही 18 सांसद और 115 विधायक शामिल होंगे. 18 सांसदों में 13 लोकसभा के और पांच राज्यसभा के हैं. ट्रेनिंग कैंप में लोकसभा स्पीकर ओम माथुर और राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा न सिर्फ खुद शामिल होंगे बल्कि वह सांसदों और विधायकों की क्लास भी लेंगे. 

पांच सौ कार्यकर्ताओं की लगाई गई है ड्यूटी 
प्रवक्ता अशोक सैनी के मुताबिक ट्रेनिंग कैंप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. ज्यादातर सांसद विधायक और व्यवस्था में लगे पार्टी पदाधिकारी आज ही गुजरात पहुंच रहे हैं. उनके मुताबिक ट्रेनिंग कैंप की व्यवस्था के लिए राजस्थान से पार्टी के तकरीबन पांच सौ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है. इसके साथ ही गुजरात के कार्यकर्ता भी मदद करेंगे.

ये भी पढ़ें: IPL खिलाड़ी शिवालिक शर्मा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget