एक्सप्लोरर

माफी के बाद भी कम नहीं हो रहीं बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य की मुश्किलें, अब जामा मस्जिद कमेटी ने कर दी ये मांग

Balmukund Acharya News: जयपुर की जामा मस्जिद कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह लोग खुद भी पाकिस्तान के खिलाफ हैं, लेकिन मस्जिद में जबरन घुसकर पोस्टर लगाना और धार्मिक नारेबाजी करना सही नहीं है.

Balmukund Acharya News: जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार (25 अप्रैल) को विवादित पोस्टर लगाने और भड़काऊ नारेबाजी करने वाले बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जयपुर पुलिस ने सत्ता पक्ष के विधायक के खिलाफ इस मामले में पहले भी केस दर्ज कर लिया था, लेकिन जामा मस्जिद की कमेटी और मुस्लिम समुदाय के लोग इससे सहमत नहीं हैं.

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीजेपी विधायक बाबा बालमुकुंद आचार्य को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. मस्जिद कमेटी ने इस मामले को लेकर शनिवार (26 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा जताया और मांग की कि जयपुर का माहौल खराब करने वाले बीजेपी विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. 

'जबरन घुसकर नारेबाजी करना सही नहीं'
मस्जिद कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए और कहा कि वह लोग खुद भी पाकिस्तान के खिलाफ हैं, लेकिन मस्जिद में जबरन घुसकर पोस्टर लगाना और धार्मिक नारेबाजी करना कतई उचित नहीं है. यह जयपुर की गंगा जमुना तहजीब के खिलाफ है. ऐसे में इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर अच्छा संदेश दिया जा सकता है. 

हाथ में लिए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के स्लोगन वाले पोस्टर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद परिसर में 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के स्लोगन वाले पोस्टर भी लिए हुए थे. मस्जिद कमेटी की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भी मौजूद रहे.

बता दें कि जयपुर के हवामहल क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार (25 अप्रैल) को जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में घुसकर पोस्टर लगाए साथ ही उनकी मौजूदगी में मस्जिद के बाहर धार्मिक नारेबाजी की गई, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जौहरी बाजार में देर रात प्रदर्शन किया.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget