एक्सप्लोरर

केरल विमान हादसे में एक मृतक कोरोना पॉजिटिव, बचाव दल के कर्मियों का भी किया जाएगा टेस्ट

कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बारिश के कारण विमान कोझिकोड हवाईपट्टी से फिसल गया. फिसलने के बाद विमान 35 फुट नीचे खाई में जा गिरा और उसके दो हिस्से हो गए.

कोझिकोड: एयर इंडिया विमान हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. इन यात्रियों में एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ये जानकारी केरल के मंत्री केटी जलील ने दी है. उन्होंने बताया, सभी मृतकों का कोरोना टेस्ट कराया गया, उनमें से एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला. अब हादसे के बाद बचाव कार्य में लगे बचाव दल के सभी कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.

केरल विमान हादसे में रेसक्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है. दो पायलट समेत 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है वहीं 170 लोगों को बचा लिया गया है. एयर इंडिया विमान (IX-1344) में 190 लोग सवार थे, जिसमें 174 वयस्क यात्री, 10 बच्चे, 04 केबिन क्रू और 2 पायलट थे. घायलों को मल्लपुरम और कोझिकोड के अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कोझिकोड मेडिकल कॉलेज का आज दौरा किया और घायलों से मुलाकात की.

कैसे हुआ कोझिकोड एयरपोर्ट पर विमान हादसा कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बारिश के कारण विमान कोझिकोड हवाईपट्टी से फिसल गया. फिसलने के बाद विमान 35 फुट नीचे खाई में जा गिरा और उसके दो हिस्से हो गए. दुर्घटना में विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कोझिकोड के जिस एयरपोर्ट पर ये हादसा हुआ वो टेबल टॉप एयरपोर्ट है. एयर इंडिया ने कहा कि लैंडिंग के वक्त विमान में आग नहीं लगी. ये हादसा शुक्रवार शाम 7.41 बजे हुआ.

दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करने गई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम ने शनिवार को विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है. ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा के अलावा पायलटों के बीच हुई बातचीत और साथ ही साथ उनके और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर के बीच हुए संवाद को रिकॉर्ड करता है.

विमानन दिशानिर्देशों के अनुसार, इस मामले में डीजीसीए एक विस्तृत जांच करेगा और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएगा. एयर इंडिया एक्सप्रेस के सभी शीर्ष अधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget