एक्सप्लोरर

केरल विमान हादसा: को-पायलट अखिलेश कुमार के घर पसरा मातम, 10 दिनों बाद पत्नी की होनी है डिलीवरी

एयर इंडिया विमान (IX-1344) में 190 लोग सवार थे, जिसमें 174 वयस्क यात्री, 10 बच्चे, 04 केबिन क्रू और 2 पायलट थे. विमान हादसे में को-पायलट अखिलेश कुमार की मौत के बाद उनके घर पर मातम पसरा हुआ है.

कोझिकोड: केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान हादसे में मारे गए 18 लोगों में विमान के दोनों पायलट भी शामिल हैं. इस दुर्घटना में एयर इंडिया ने अपने दो जाबांज पायलट खो दिए. प्लेन की क्रैश लैंडिंग के दौरान 59 साल के कैप्टन दीपक वसंत साठे और 33 साल के उनके को-पायलट अखिलेश कुमार की मौत हो गई. अखिलेश के मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया है. मथुरा निवासी अखिलेश की पत्नी मेघा गर्भवती हैं. 10 दिन बाद उनकी डिलीवरी होनी है.

अखिलेश के पैतृक गांव मोहनपुर में कोहराम मच गया है. वह तीन भाइयों से सबसे बड़े थे. उनके छोटे भाई लोकेश गुरुग्राम में रहते हैं. अखिलेश कुमार कोरोना महामारी के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए वंदे भारत मिशन में काम कर रहे थे.

एयर इंडिया विमान (IX-1344) में 190 लोग सवार थे, जिसमें 174 वयस्क यात्री, 10 बच्चे, 04 केबिन क्रू और 2 पायलट थे. घायलों को मल्लपुरम और कोझिकोड के अस्पतालों में एडमिट कराया गया है. विमान बारिश के कारण कोझिकोड हवाईपट्टी से फिसल गया और 35 फुट नीचे गिर गया और दो हिस्सों में टूट गया. ये हादसा शुक्रवार शाम 7.41 बजे हुआ.

दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कोझिकोड एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच करने गई नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक टीम ने शनिवार को विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है. ब्लैक बॉक्स फ्लाइट डेटा के अलावा पायलटों के बीच हुई बातचीत और साथ ही साथ उनके और एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर के बीच हुए संवाद को रिकॉर्ड करता है.

एयर इंडिया एक्सप्रेस के सभी शीर्ष अधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं. वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी दोपहर तक यहां पहुंच सकते हैं।.इसके अलावा केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के कुछ सहयोगी, राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी भी कोझिकोड आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

केरल विमान हादसा: 'एंजल ऑफ एयर इंडिया' के अधिकारी पहुंचे कोझिकोड, पीड़ित परिवारों की करेंगे मदद

केरल के लिए 'ब्लैक फ्राइडे' साबित हुआ कल का दिन, पहले भूस्खलन और फिर विमान हादसे से हिला प्रदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
LIVE: राहुल-प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
कांग्रेस सांसदों को भी नहीं पता था राहुल गांधी के धरने का 'सीक्रेट प्लान'! अब हुआ बड़ा खुलासा
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget