एक्सप्लोरर

'टेबलटॉप' रनवे बना केरल विमान हादसे की वजह? जानें क्यों जोखिम भरी होती है ऐसे रनवे पर लैंडिंग

केरल के कोझिकोड में पायलट ने रनवे पर खतरा देखते हुए दो बार लैंडिंग नहीं की थी. पहली बार रनवे का आकलन करते हुए पायलट ने विमान लैंड नहीं किया, विमान को रनवे से आगे निकाल लिया. दूसरी बार कोशिश की लेकिन असफल रहे.

कोझिकोड: एयर इंडिया विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है. केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर दुबई से आ रहा एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया. रनवे से फिसलकर विमान सीधे 35 फीट नीचे खाई में जा गिरा. विमान का आगे का हिस्सा जमीन से टकराया और अलग हो गया. हादसे का बड़ा कारण टेबलटॉप रनवे माना जा रहा है. ऐसे एयरपोर्ट पर विमानों की लैडिंग खतरनाक होती है. भौगोलिक रूप से कोझिकोड एयरपोर्ट पर 'टेबलटॉप' रनवे है.

क्या होता है टेबलटॉप रनवे टेबलटॉप रनवे के आस-पास घाटी होती है. ये रनवे आमतौर पर छोटा होता है और किसी पठार या पहाड़ के ऊपरी हिस्से पर बना होता है. रनवे के एक तरफ या दोनों तरफ गहरी खाई होती है. रनवे खत्‍म होने के बाद आगे ज्‍यादा जगह नहीं होती है. ऐसे रनवे पर लैंडिंग करवाना पायलट के लिए बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि दृष्टि भ्रम हो जाता है. इस वजह से यहां हादसे की आशंका काफी ज्यादा रहती है. बारिश के मौसम में हादसे की संभावना और ज्यादा हो जाती है. भारत में तीन टेबलटॉप रनवे बने हुए हैं. एक कर्नाटक के मंगलुरु में है, दूसरा केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर और तीसरा टेबलटॉप रनवे मिजोरम में बना हुआ है.

पायलट ने दो बार नहीं की लैंडिग रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के कोझिकोड में पायलट ने रनवे पर खतरा देखते हुए दो बार लैंडिंग नहीं की थी. पहली बार रनवे का आकलन करते हुए पायलट ने विमान लैंड नहीं किया, विमान को रनवे से आगे निकाल लिया. दूसरी बार कोशिश की लेकिन असफल रहे. फिर तीसरी बार में लैंडिंग की लेकिन विमान अचानक फिसलकर खाई में जा गिरा. विमान में छह क्रू टीम के सदस्यों सहित 190 यात्री सवार थे. इस दुर्घटना में दो पायलटों सहित 18 लोग मारे गए. विमान के शुक्रवार शाम 7.41 बजे लैंडिंग के दौरान भारी बारिश हो रही थी.

विमान विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि फिसलन भरा रनवे, तेज हवा, खराब मौसम की स्थिति और नियमित स्थान से आगे विमान का उतरना, ये सब मिलाकर एक घातक संयोजन हो सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस की स्किडिंग हुई होगी.

ये भी पढ़ें

केरल विमान हादसा: 'एंजल ऑफ एयर इंडिया' के अधिकारी पहुंचे कोझिकोड, पीड़ित परिवारों की करेंगे मदद

केरल के लिए 'ब्लैक फ्राइडे' साबित हुआ कल का दिन, पहले भूस्खलन और फिर विमान हादसे से हिला प्रदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget