एक्सप्लोरर

UP: बुजुर्ग किसान पर घात लगाकर हमला, तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतारा

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, तीन लोगों ने घात लगाकर हमला किया था.

बागपत: बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के चमरावल गांव में खेत से साइिकल पर लौटते समय 65 साल के किसान को तीन बदमाशों ने गोलियों से भून दिया और वारदात के बाद असलहा लहराते हुए फरार हो गए. बुजुर्ग को पांच गोलियां मारी गई हैं. चिंताजनक हालत में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है, लेकिन अभी एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया है.

घात लगाकर किया गया हमला

चमरावल गांव का रहने वाला किसान रामबीर दोपहर के समय अपने खेत से साइकिल पर घर आ रहा था. जाहरवीर मंदिर के पास घात लगाकर बैठे तीन बदमाशों ने उसे रोकने का इशारा किया तो रामबीर ने साइकिल को रोक लिया. इसी दौरान तीनों बदमाशों ने रामबीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एक के बाद एक कर उसे पांच गोलियां मारी गई. वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा तो बदमाश उसे मरा समझकर असलाह लहराते हुए फरार हो गए. जानकारी मिलने पर रामबीर को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी

उधर, दिनदहाड़े हुए बुजुर्ग के कत्ल के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों का घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया. हर कोई हत्या के कारण और बदमाशों के नाम जानने को आतुर दिखाई दे रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गिरफ्तारी के लिये टीमें गठित की गई

बागपत जिले के एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि, थाना चांदीनगर के चमरवाल गांव की घटना है, जहां रामबीर त्यागी नाम के व्यक्ति को गोली मार दी गयी है. उनकीं मृत्यु हो गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों ने तहरीर दी है कि, परिवार के ही रवि त्यागी के तीन बेटों को नामजद किया है, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है.

ये भी पढ़ें.

गोंडा में नर कंकाल मिलने पर मचा हड़कंप, चप्पल-कपड़ों से हुई पहचान, दो महीने से लापता था युवक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
'कौन से वाले पापा कहना महिला की गरिमा पर चोट', कोर्ट ने शख्स को माना दोषी
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget