एक्सप्लोरर

गोंडा में नर कंकाल मिलने पर मचा हड़कंप, चप्पल-कपड़ों से हुई पहचान, दो महीने से लापता था युवक

यूपी के गोंडा में दो महीने से लापता मजदूर का नर कंकाल मिलने से यहां सनसनी फैल गई. पुलिस की माने तो इस मामले की जांच की जा रही है और इसका डीएनए सैंपल लेकर लैब में भेजा जाएगा.

गोंडा: गोंडा के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मानव का पूरा कंकाल सड़क किनारे मिला. लोगों को जानकारी होने पर वहां पर भीड़ का जमावड़ा हो गया और आनन-फानन में मौके पर कोतवाली नगर पुलिस ने पहुंचकर मानव नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द ही डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल भेजा जाएगा.

नर कंकाल मिलने पर उठे सवाल

पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग के पास का है, जहां पर मानव का नर कंकाल मिला है. वहां से चंद कदम दूरी पर ही गोंडा कोतवाली नगर क्षेत्र की एससीपीएम पुलिस चौकी भी है. अब सवाल इस बात का उठता है कि, यहां पर ही नर कंकाल क्यों मिला, क्या इसकी हत्या कहीं और करके नर कंकाल लाया गया, तो उस समय पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी हो, अगर नर कंकाल जिस युवक का मिला है जहां पर नर कंकाल मिला वहीं पर मौत हुई तो लोगों को इस बात की जानकारी पहले क्यों नहीं हुई? नर कंकाल मिलने पर ही जानकारी क्यों हुई? इन कई सवालों का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है. फिलहाल पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर पूरी कार्रवाई में जुटी हुई है.

कंकाल की हुई पहचान

मृतक की पहचान उसके चप्पल और कपड़े के आधार पर थाना कटरा बाजार क्षेत्र नकही के रहने वाले प्रदीप कोरी के रूप में हुई है. मृतक प्रदीप कोरी के भाई व पिता का कहना है कि यह मेरे भाई का नर कंकाल है जो बीते 19 दिसंबर माह से ही घर से लापता था और घर से शहर में मजदूरी करने आया था उसके बाद वह घर नहीं पहुंचे तो उसके तलाश की जा रही है. वहीं, जब मृतक प्रदीप कोरी अपने घर तक नहीं पहुंचा तो घर वालों ने थाना कटरा बाजार में इसकी गुमशुदगी 23 दिसंबर को दर्ज कराई थी. जब लगभग दो महीने नर कंकाल के रूप में पहचान होने पर, पूरे परिवार में मातम फैला है. फिलहाल परिजन का कहना है कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी.

डीएनए सैंपल भेजा जाएगा लैब

वहीं, पूरे मामले पर सीओ सिटी लक्ष्मी गौतम का कहना है कि एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास एक नर कंकाल मिला है. जिस पर पुलिस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई की जा रही है. मृतक की पहचान भी हो गई है. जल्द ही डीएनए का सैंपल लैब के लिए भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर निर्माण के लिये कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह आगे आईं, चंदे में दिये 51 लाख रुपये

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
2027 में बीजेपी को कितनी सीट मिलेगी? अखिलेश के करीबी ने बताया अपना 'सर्वे'
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले BJP का दलितों पर फोकस, बड़े संदेश की तैयारी
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
लाखों भारतीयों की आस्था की चोरी...राम मंदिर मामले पर बोलीं डिपल यादव
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget