एक्सप्लोरर

आगरा में गोली मारकर युवक की हत्या, मृतक की पहचान और हत्यारों का पता लगाने में जुटी पुलिस

आगरा में अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस फिलहाल, मृतक की पहचान और हत्यारों का पता लगाने में जुटी है.

आगरा, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई. सनसनीखेज हत्याकांड की ये वारदात थाना सिकंदरा के लखनपुर फैक्ट्री एरिया की है. जहां बाइक सवार बदमाशों ने इसे अंजाम दिया. बदमाशों ने व्यक्ति के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम ग्रह भिजवा दिया.

सड़क पर पड़ा मिला शव सिकंदरा के फैक्ट्री एरिया में सोमवार शाम करीब 6 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का शव लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला. व्यक्ति के सिर से खून बह रहा था. लोगों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी. पुलिस ने बॉडी की जांच पड़ताल की तो पता चला कि व्यक्ति की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है.

जल्द खुलासे का दावा एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया गया है. घटनास्थल के असपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा गया है, जिससे कुछ सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.

लोगों में दहशत उधर, सरेशाम गोली मारकर हत्या से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. मृतक कौन है और कहां का है. फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है लेकिन जिस तरीके से बाइक सवार बदमाशों ने उसकी हत्या की है, इससे साफ लगता हैं कि किसी जान पहचान वाले व्यक्ति ने ही व्यक्ति को गोलीमार कर मौत के घाट उतारा है.

ये भी पढ़ेंः कुलदीप सेंगर केस: CBI ने एक आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों को दोषी माना, कार्रवाई की सिफारिश

यूपीः मथुरा में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget