एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'हेमंत करकरे की जान आतंकी कसाब की गोली से नहीं, बल्कि...' कांग्रेस नेता वडेट्टीवार के बयान पर मचा हंगामा

Vijay Wadettiwar News: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने हेमंत करकरे का जिक्र करते हुए मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम पर हमला बोला है. बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी

Vijay Wadettiwar on Hemant Karkare: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने बड़ा दावा करते हुए विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा है कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे की हत्या जिस गोली से हुई वह आरएसएस के समर्पित एक पुलिस ऑफिसर के हथियार से चली थी. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हेमंत करकरे की हत्या आतंकी अजमल कसाब ने नहीं की थी.

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने हेमंत करकरे का जिक्र करते हुए मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम पर हमला बोला. निकम 26/11 आतंकी हमले के मुकदमे में सरकारी वकील थे, जिसमें अजमल कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी.

हेमंत करकरे पर बयान देकर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता वडेट्टीवार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार उस समय विवादों में घिर गए, जब उन्होंने आरोप लगाया कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान पूर्व राज्य आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) प्रमुख हेमंत करकरे को आतंकवादी अजमल कसाब ने नहीं बल्कि आरएसएस के प्रति वफादार एक पुलिस अधिकारी ने गोली चलाकर हत्या की थी.

कांग्रेस नेता विजय नामदेवराव वडेट्टीवार ने आगे कहा, ''उज्ज्वल निकम ने बिरयानी का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को बदनाम किया. क्या कोई आतंकी अजमल कसाब को बिरयानी देगा? अगर बीजेपी ऐसे गद्दार को टिकट दे रही है, जिसने ये सच कोर्ट से छुपाया है, तो सवाल उठता है कि बीजेपी इनका समर्थन क्यों कर रही है''? हालांकि बाद में वडेट्टीवार ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह एसएम मुश्रीफ द्वारा लिखी गई किताब का उदाहरण दे रहे थे.

26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान हेमंत करकरे की मौत आतंकवादियों की गोलियों से नहीं हुई थी. ये बात पुलिस अधिकारी एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखी है.

बीजेपी ने कसाब के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

वडेट्टीवार के बयान पर बीजेपी ने भी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, ''कांग्रेस अपने खास वोट बैंक को खुश करने और पाने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है. महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने 26/11 के आतंकियों को क्लीन चिट देकर यह साबित कर दिया है.'' उनके अनुसार कसाब ने शहीद हेमन्त करकरे जी पर गोली नहीं चलाई, क्या कांग्रेस को आतंकवादियों का समर्थन करते समय जरा भी शर्म नहीं आई?"

ये भी पढ़ें:

नासिक सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP नेता अनिल जाधव ने निर्दलीय भरा पर्चा, बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले, देवेंद्र फडणवीस सरकार ने ये प्रस्ताव किए मंजूर
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग
'इससे अच्छा पाकिस्तान...', देश विरोधी पोस्ट पर ATS का शिकंजा, हिरासत में 5 लोग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget