एक्सप्लोरर

नासिक सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP नेता अनिल जाधव ने निर्दलीय भरा पर्चा, बताई ये वजह

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: नासिक लोकसभा सीट पर शिवसेना एकनाथ शिंदे ने जहां इस सीट से हेमंत गोडसे को टिकट दिया है. वहीं बीजेपी नेता अनिल जाधव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे.

Maharashtra Lok Sabha Chunav 2024: महाराष्ट्र की नासिक लोकसभा सीट पर बीजेपी नेता अनिल जाधव ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. इसको लेकर अब उनकी प्रतिक्रिया भी सामने आई है. अनिल जाधव ने कहा कि नासिक लोकसभा सीट पर बीजेपी अपनी उम्मीदवारी जता रही थी, लेकिन महायुति गठबंधन के तहत शिवसेना ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया है. जबकि नासिक में 100 से ज्यादा नगर सेवक और बूथों तक हमारे कार्यकर्ताओं की टीम तैयार है. इसलिए नासिक लोकसभा सीट पर बीजेपी को ही चुनाव मैदान में उतरना चाहिए था. 

बीजेपी ही नासिक में जीत की हकदार है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बहुत इच्छा थी कि ये टिकट हमें ही मिलना चाहिए. बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर ही मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है.

शिवसेना ने हेमंत गोडसे को दिया है टिकट
बता दें कि महायुति गठबंधन के तहत सीएम एकनाथ शिंदे ने नासिक लोकसभा सीट से हेमंत गोडसे को टिकट दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर हेमंत गोडसे ने जीत हासिल करते हुए 5,63,599 वोट हासिल किए थे. जबकि एनसीपी के समीर भुजबल को 2,71,395 वोट ही मिल पाए थे. इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी माणिकराव कोकाटे ने 1,34,527 वोट हासिल किए थे. इस सीट पर 2019 में 57.77 प्रतिशत मतदान हुआ था.

वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में भी शिवसेना की तरफ से हेमंत गोडसे ने चुनाव जीता था. उन्होंने एनसीपी के दिग्गज नेता रहे छगन भुजबल को मात दी थी. हेमंत गोडसे को 4,94,735 और छगन भुजबल को 3,07,399 वोट हासिल हुए थे.

राजाभाऊ वाजे से होगा हेमंत गोडसे का मुकाबला
नासिक लोकसभा सीट पर इस बार शिवसेना एकनाथ शिंदे की तरफ से हेमंत गोडसे तो शिवसेना उद्धव गुट के ओर से राजाभाऊ वाजे चुनाव लड़ रहे है. यहां लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. वहीं 4 जून को मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियां पूरी, पूर्व CM समेत इन नेताओं की साख दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget