एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, इन नेताओं ने थामा BJP का दामन

शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं के BJP में शामिल होने पर रवींद्र चव्हाण ने कहा कि इनके आने से सिंधुदुर्ग में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा. माना जा रहा है कि निकाय चुनाव में इन नेताओं को पार्टी टिकट देगी.

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है. सिंधुदुर्ग जिले के कई शिवसेना (यूबीटी) नेता बीजेपी में शामिल हो गए.

मालवण के पूर्व पार्षद मंदार केनी, यतिन खोट, दर्शना कासवकर और सेजल परब को महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी में शामिल करवाए. इस मौके पर बीजेपी के राज्य महासचिव एमएलसी विक्रांत पाटिल और सिंधुदुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष प्रभाकर सावंत भी मौजूद थे.

चव्हाण ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने का उनका निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विकास की राजनीति में उनके विश्वास को दर्शाता है. बीजेपी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और एक विकसित भारत और महाराष्ट्र के निर्माण में योगदान देती रहेगी. 

उन्होंने कहा कि इन नेताओं के आने से सिंधुदुर्ग में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा. उन्होंने उन्हें पार्टी में उचित सम्मान और मान्यता का आश्वासन दिया. रवींद्र चव्हाण ने कहा कि यह परिवार दिन-प्रतिदिन और भी मजबूत होता जा रहा है.

वहीं मंदार केनी ने कहा कि वह और उनके सहयोगी प्रधानमंत्री मोदी, फडणवीस और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चव्हाण द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा, "हम पार्टी के विकास के लिए ईमानदारी से काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हुए हैं."

महाराष्ट्र में इस साल के आखिरी तक होने वाले निकाय चुनाव से पहले दल-बदल जारी है. सत्तारूढ़ महायुति विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले पहले चुनाव में भी अपना सिक्का चलाना चाहती है. वहीं विपक्षी खेमे में भी हलचल है. निकाय चुनाव से पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे साथ आए हैं. कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के लिए फिलहाल सस्पेंस बरकरार है.

Input By : पीटीआई-भाषा

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget