एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले ज्यादा जरूरी है कि इंडिया गठबंधन...'

INDIA Alliance Meeting: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से इंडिया गठबंधन की बैठक नहीं हुई है. मैं तो चाहता हूं कि जल्द से जल्द बैठक हो.

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले बड़ा सवाल है कि विपक्षी दलों के गठबंधन का क्या होगा? अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव से भी पहले, महाविकास अघाड़ी (MVA) से ज्यादा जरूरी है, इंडिया अलायंस की बैठक.

उन्होंने जोर देकर कहा, ''लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक नहीं हुई है. मैं तो चाहता हूं कि जल्द से जल्द बैठक हो. बिहार के चुनाव हैं, अन्य राज्य में भी चुनाव होंगे, हमारे यहां भी निकाय चुनाव है.'' 

बता दें कि कांग्रेस, सपा, आरजेडी, एनसीपी (एसपी), शिवसेना (यूबीटी) और डीएमके समेत अन्य विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन बनाया था.

वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और शिवसेना (यूबीटी) के गठबंधन का नाम महाविकास अघाड़ी (एमवीए) है. एमवीए लोकसभा और विधानसभा का चुनाव साथ में लड़ी.

क्यों उठ रहे गठबंधन पर सवाल?

अब उद्धव ठाकरे की पार्टी राज ठाकरे की एमएनएस के साथ गठबंधन करने जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या एमवीए रहेगा? क्या कांग्रेस ठाकरे ब्रदर्स के साथ मैदान में जाएगी? 

ये सवाल और तेजी से तब उठने लगे जब 5 जुलाई को 20 सालों के बाद ठाकरे ब्रदर्स एक मंच पर नजर आए. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के सामने कहा कि वो आगामी चुनाव साथ में लड़ेंगे. इस मंच पर एनसीपी (एसपी) से सुप्रिया सुले मौजूद थीं. वहीं कांग्रेस इस मार्च से दूर रही.

कांग्रेस ने पिछले दिनों संकेत दिए थे कि वो निकाय चुनाव में अकेले उतर सकती है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भी कहा था कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था और एमवीए विधानसभा के लिए था. स्थानीय चुनाव के लिए ये गठबंधन नहीं था. 

निकाय चुनाव में गठबंधन को लेकर शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने अपना स्टैंड फिलहाल साफ नहीं किया है. 

जीवन प्रकाश एबीपी न्यूज़ में बतौर Deputy Producer काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. एबीपी न्यूज़ के नोएडा सेक्टर 125 दफ्तर में बतौर स्टेट टीम लीड जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज नेशन, न्यूज रूम पोस्ट, NNIS जैसे संस्थानों में काम किए हैं. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com, एक्स हैंडल- @Jeevan_Prakash_

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद मंत्री पद खाली, बिहार में कब होगा कैबिनेट का विस्तार?
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद मंत्री पद खाली, बिहार में कब होगा कैबिनेट का विस्तार?
कौन हैं Kartik Sharma, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

India में Crypto Invest: छोटे शहरों और युवा पीढ़ी का बढ़ता रुझान| Paisa Live
Omkar Kapoor Interview : Struggle, Breakthrough और बॉलीवुड की सच्चाई | 'Masoom' से 'Pyaar Ka Punchnama' तक का सफर
India Trade Shock , November में Trade Deficit 61% गिरा | Exports Boom | Paisa Live
Defence Production Record High कौनसा Stock देगा सबसे ज़्यादा Return? | Paisa Live
Parliament Winter Session: नए बिल पर ये क्या बोल गई Priyanka Gandhi... | Viksit Bharat

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
मुस्लिम देश जॉर्डन में पीएम मोदी की खातिरदारी देखकर चिढ़ा PAK? खुद ड्राइव करके म्यूजियम ले गए क्राउन प्रिंस
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद मंत्री पद खाली, बिहार में कब होगा कैबिनेट का विस्तार?
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद मंत्री पद खाली, बिहार में कब होगा कैबिनेट का विस्तार?
कौन हैं Kartik Sharma, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन्हें IPL ऑक्शन में चेन्नई ने 14.20 करोड़ में खरीदा? बना दिया सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार ने हटाया मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब तो पाकिस्तान का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
हिंदू और मुस्लिम नहीं तो आखिर किस धर्म को मानते हैं 'धुरंधर' के रहमान डकैत? जानकर लगेगा झटका
हिंदू और मुस्लिम नहीं तो आखिर किस धर्म को मानते हैं 'धुरंधर' के रहमान डकैत?
बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी, जानें कौन और कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
IPL 2026 Mini Auction: IPLऑक्शन में कैसे तय होता है किसी खिलाड़ी का बेस प्राइज, क्या हैं इसके नियम?
IPL ऑक्शन में कैसे तय होता है किसी खिलाड़ी का बेस प्राइज, क्या हैं इसके नियम?
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे और सही इस्तेमाल
धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन क्यों है जरूरी? जानें इसके फायदे और सही इस्तेमाल
Embed widget