एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार पर फैसले से पहले राज्यपाल से मिला उद्धव गुट, कहा- 'एक साल से अधिक समय से...'

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. राज्यपाल से अपील की गई है कि अनियमितताओं की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच होनी चाहिए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है. इस बीच पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना (यूबीटी) के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान इस डेलिगेशन ने राज्यपाल का ध्यान इस तरफ आकर्षित किया कि मुंबई में एक साल से अधिक समय से प्रतिनिधियों का निर्वाचित निकाय नहीं नहीं है. गौरतलब है कि अभी तक बीएमसी के चुनाव की घोषणा नहीं हुई है.

डेलिगेशन में शामिल थे ये नेता

आदित्य ठाकरे के साथ इस प्रतिनिधिमंडल में शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, अरविंद सावंत,  अनिल परब, सुनील प्रभु, अजय चौधरी, अनिल देसाई और अन्य शामिल थे. इस मुलाकात को लेकर पार्टी की तरफ से एक आधिकारिक चिट्ठी जारी की गई है. 

इस चिट्ठी में बीसीएम प्रशासन पर निशाना साधा गया है और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. इसमें कहा गया है, "बीएमसी प्रशासन का तानाशाहीपूर्ण रवैया और जिस घोर भ्रष्टाचार में वह शामिल है, वह हम मुंबईकरों के लिए चिंता का बात है. पिछले 9 महीनों में, सभी दलों के प्रतिनिधियों और पूर्व प्रतिनिधियों ने फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट, ठेकेदारों का पक्ष लेने और पूरी अराजक प्रशासन के मामले में बीएमसी की अनियमितताओं की तरफ इशारा किया है. इसमें रोड मेगा टेंडर घोटाला, बजरी एकाधिकार घोटाला, स्ट्रीट फर्नीचर घोटाला, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन घोटाला शामिल हैं."

इन आरोपों के अलावे इस बात पर भी नाराजगी जताई गई कि इनकी किसी ने आवाज नहीं सुनी. राज्यपाल को लिखे खत में आदित्य ठाकरे ने दावा किया, "दुर्भाग्य से, किसी भी आधिकारिक स्तर पर कोई आवाज नहीं सुनी गई. हमारे किसी भी सवाल पर न तो हमें चहल (इकबाल सिंह चहल, बीएमसी कमिश्नर) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया मिली है और न ही किसी मीडियाकर्मी या नागरिक को उनके सवालों का कोई जवाब मिला है." शिवसेना (यूबीटी) ने राज्यपाल से अपील की है कि इस मामले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ करेगा बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget