एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का BJP पर निशाना- 'ये लीकेज सरकार है, राम मंदिर...', किसे कहा टाटा बाय-बाय?

Ram Mandir Water Leakage: महाराष्ट्र में विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले शिवसेना-यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर से बारिश का पानी टपकने का मुद्दा उठाया.

Ram Mandir Leaking Water: महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार (27 जून) को मानसून सत्र की शुरुआत हो गई. सत्र की शुरुआत पर शिवसेना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि आज सत्र की शुरुआत हो रही है लेकिन जनता इस सरकार को टाटा, बाय-बाय बोल रही है. उद्धव ने कहा कि यह सरकार कल (28 जून) को बजट की घोषणा करेगी. हम उम्मीद करते हैं कि वे बताएंगे कि उन्होंने महाराष्ट्र पर कितना पैसा खर्च किया है. 

उद्धव ठाकरे ने इस दौरान राम मंदिर से बारिश का पानी टपकने के मुद्दे पर भी बात की और बीजेपी को घेरते हुए कहा, ''यह सरकार की लीकेज है. राम मंदिर में पानी टपक रहा है और पेपर लीक का भी मुद्दा है.''

सत्र के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति
बता दें कि मानसून सत्र से पहले महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने बुधवार को बैठक बुलाई और उन मुद्दों पर चर्चा हुई जिसे यह सत्र के दौरान उठाएगी. माना जा रहा है कि नीट पेपर लीक का मुद्दा यह जोर-शोर से उठाएगी और उद्धव ठाकरे के आज के बयान से यह जाहिर भी हो गया है. 

विपक्ष ने सत्र से पहले परंपरागत टी-पार्टी का भी किया बहिष्कार
वहीं, सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाए गए चाय पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार किया है. विधानसभा के सत्र से पहले परंपरागत तौर पर चाय पार्टी का आयोजन किया जाता है.  दरअसल एमवीए ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है. महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र 27 जून से 12 जुलाई तक चलेगा जिस दौरान बजट भी पेश किया जाना है. 

नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवर ने कहा कि सरकार ने किसानों की दुर्दशा को नजरअंदाज किया और करदाताओं के पैसे की ठगी की है. मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के विरोध में विपक्षी दलों ने हाई-टी का बहिष्कार का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें - Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उद्धव गुट का होगा सीएम चेहरा? संजय राउत ने कर दी ये बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget