एक्सप्लोरर

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे का हमला, 'कांग्रेस ऐसी बल्लेबाज है जो साथी खिलाड़ियों...'

Maharashtra Politics: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) ने 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों की कथित आपसी तकरार का हवाला देते हुए लोकसभा में कांग्रेस को घेरा.

Shrikant Shinde On Congress: शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मंगलवार (11 फरवरी) को लोकसभा में इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के बीच आपसी मतभेद को लेकर तंज कसा. शिंदे ने कांग्रेस को उस बल्लेबाज से तुलना की जो साथी खिलाड़ियों को रनआउट करा देता है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की.

श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में कटाक्ष करते हुए कहा, ''इंडिया गठबंधन की क्रिकेट टीम में कांग्रेस एक ऐसी बल्लेबाज है जो अपने साथी खिलाड़ियों को रनआउट करवा रही है.'' उन्होंने सदन में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में राम मंदिर बना, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार हुई और ‘इसी जन्म में’ समान नागरिक संहिता भी आएगी.''

कुछ लोग महाकुंभ में डर से डुबकी लगा रहे- श्रीकांत शिंदे

शिंदे ने प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन में कथित अव्यवस्था लेकर विपक्षी दलों के हमलों पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ लोग डर से डुबकी लगा रहे हैं. अब लोग एकजुट हो रहे हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह सरकार तीसरी बार बनी है. बजट की तारीफ करते हुए शिंदे ने कहा, ''यदि मोदी जी को टीम इंडिया का कप्तान कहते हैं तो निर्मला सीतारमण जी को विजेता ऑलराउंडर कह सकते हैं.'' कुछ विपक्षी सदस्यों ने बजट की आलोचना की.

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?

मेघालय के तुरा से कांग्रेस के सदस्य एस ए संगमा ने पिछले दिनों अमेरिका द्वारा अवैध भारतीयों को निर्वासित किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जब लोगों को रोजगार की तलाश में अवैध तरीके से दूसरे देश में जाना चाहता है तो ऐसे बजट का क्या फायदा. उन्होंने दावा किया कि यह बजट केवल अमीर लोगों के लिए है.

निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा, ''भारत के कई पड़ोसी देश उससे दूरी बना रहे हैं और चीन के करीब जा रहे हैं. देश में जीएसटी ‘वरदान नहीं, बल्कि अभिशाप’ है क्योंकि बच्चों की पढ़ाई की सामग्री से लेकर रसोई के सामान पर और स्वास्थ्य संबंधी चीजों पर भी यह कर लगाया जा रहा है और आम आदमी को त्रस्त कर रहा है.'' महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल ने कहा कि इस बजट में उनके राज्य के बारे में कुछ नहीं कहा गया.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र कैबिनेट मीटिंग में क्यों नाराज हुए शिंदे गुट के मंत्री? सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Iran-Israel War: हमले के बाद टैंकर से कूदे फिर भी नहीं बची जान, जानें कौन थे भारतीय समुद्री इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह
हमले के बाद टैंकर से कूदे फिर भी नहीं बची जान, जानें कौन थे भारतीय समुद्री इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता बिल पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे की पहचान मां के मूल धर्म से होगी तय
महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने का ई-मेल बांग्लादेश से आया था? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने का ई-मेल बांग्लादेश से आया था? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Drone: ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
ईरान का ‘कर्रार’ ड्रोन क्या है? जेट इंजन वाला यह हथियार क्यों बना अमेरिका के लिए बड़ा खतरा, जानें
LPG Crisis: फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर लेने लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत, एजेंसी के बाहर अचानक बिगड़ी थी तबीयत
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान, फिर क्यों बोले मूर्खतापूर्ण
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
'इन पागल कमीनों का...', खर्ग आईलैंड पर हमले के बाद बोले ट्रंप, बताया कब खत्म होगी जंग?
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
NEET MDS 2026 के लिए आवेदन शुरू, डेंटल पीजी में दाखिले का मौका; 30 मार्च तक करें रजिस्ट्रेशन
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
यही तो प्यार है... बीमार पत्नी के मेडिकल बिल भरने के लिए डिलीवरी मैन बना 78 साल का बुजुर्ग, वायरल हो गई स्टोरी
Embed widget