एक्सप्लोरर

शिवसेना MLA संजय गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी की पिटाई पर कहा, 'मैं कराटे, बॉक्सिंग जानता हूं, यही...'

महाराष्ट्र के बुलढाना से विधायक संजय गायकवाड़ फिर विवादों में आ गए हैं. उन्होंने कैंटीन कर्मचारी की पिटाई पर कहा कि गंदा खाना दिया और उनके मैनेजर ने माना कि खराब खाना दिया इसलिए मैंने मारा.

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कैंटीन कर्मचारी की पिटाई को सही बताया है. उन्होंने कहा कि मैं कराटे , जूडो , बॉक्सिंग जानता हूं. यही भाषा आती है. गायकवाड़ दुर्गंध आती दाल-चावल लेकर विधानसभा भी पहुंचे.

बुलढाना से विधायक गायकवाड़ ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''गंदा खाना दिया और उनके मैनेजर ने माना कि खराब खाना दिया इसलिए मैंने मारा. मैंने गलत नहीं किया. मेरा साथ लोग दे रहे हैं. जो नेता मेरा साथ नहीं दे रहे हैं, वो अपने बंगले का खाना की जगह कैंटीन में आकर खाना खाएं.''

पहले भी दिया खराब खाना- संजय गायकवाड़

संजय गायकवाड़ ने कहा, ''मैंने कल खाना मंगवाया था विधयक हॉस्टल की कैंटीन से. दाल चावल और सब्जी. जिसमें सब्जी को जब मैंने चावल पर डाला तो मुझे बेहद खट्टा लगा. मुझे लगा मैंने शायद नींबू डाल दिया, लेकिन सब्जी में नींबू डालने का प्रश्न ही नहीं उठता. तो मैंने दोबारा टेस्ट किया तो भयंकर बदबू आई. एकदम बासी खाना मुझे दिया गया. पहले भी मैंने इन कैंटीन वालों को समझाया, लेकिन ये गंदा बदबूदार खाना देने के लिए बाध्य है, ऐसा लगता है.'' 

उन्होंने कहा, ''हम मुंबई से अपने गांव विधानसभा क्षेत्र में जाते हैं तो यही कैंटीन का खाना गाड़ी में ले जाते है. पहले भी मुझे कई बार ऐसी बदबू आई और लगा कि शायद गाड़ी में रखा था, इसलिए खराब हो गया, लेकिन अभी तो ताजा मंगवाया और उसमें ये हालत. इसलिए मैंने इस कैंटीन वाले को मारा और अपनी भाषा में समझाया.''

मारपीट का वीडियो वायरल
गायकवाड़ ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर मुंबई में विधायक हॉस्टल के कैंटीन के एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. ‘आकाशवाणी एमएलए’ हॉस्टल में हुई मारपीट के वीडियो में विधायक कैंटीन मैनेजर को फटकार लगा रहे हैं. साथ ही बिल के भुगतान से इनकार करते हैं और ‘बिलिंग काउंटर’ पर बैठे कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं.

मंगलवार रात को गायकवाड़ ने कैंटीन से खाना मंगवाया था. जब उनके कमरे में दाल और चावल पहुंचा, तो वह बासी और बदबूदार लगा. इससे नाराज होकर गायकवाड़ सीधे कैंटीन में पहुंचे और उनकी वहां प्रबंधक से तीखी बहस हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक भोजन की गुणवत्ता को लेकर बेहद गुस्से में थे और उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों से भी कहा कि वे इस खाने का बिल न चुकाएं. 

मंत्री ने कहा- विधायक से बात करूंगा

शिवसेना विधायक के इस हरकत को लेकर विपक्षी पार्टियां महायुति पर निशाना साध रही है. वहीं मंत्री शंभुराजे देसाई ने कहा कि मैं संजय गायकवाड़ से बात करूंगा. उन्हें इतना गुस्सा क्यों आया? अगर ज़रूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से बात करूंगा.  

गायकवाड़ पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं. उन्होंने पिछले साल सितंबर में कहा था कि जो कोई भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरक्षण प्रणाली को खत्म करने की टिप्पणी के कारण उनकी जुबान काटेगा, वह उसे 11 लाख रुपये का इनाम देंगे. बुलढाणा पुलिस ने बाद में उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया था.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी
नेवी नगर केस: पत्नी और छोटे बेटे के मुंह पर तकिया रखा, बड़े बेटे को दिया जहर! खुद लगाई फांसी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget