एक्सप्लोरर

20 साल बाद एक बार फिर भारत में होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स? यह शहर करेगा होस्ट; पहले दिल्ली ने की थी मेजबानी

Commonwealth Games In India: भारत में फिर एक बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होने वाला है. देश को इन खेलों की मेजबानी करने के लिए मंजूरी मिल गई है. 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स हुए थे.

Commonwealth Games After 20 Years In India: भारत एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने के लिए तैयार है. भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बुधवार, 13 अगस्त  को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है. भारत में 2023 में अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करने के लिए ओलंपिर संघ को प्रस्ताव भेजा गया था. अभी इसके लिए भारत को 31 अगस्त तक अंतिम बोली के लिए भी प्रस्ताव जमा करना होगा.

किस शहर में होंगे Commonwealth Games 2030?

भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव कल्याण चौबे ने स्पेशल जनरल मीटिंग में कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की मेजबानी को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है. अब भारत इस ओर पूरी ताकत के साथ तैयारियां करेगा. भारत में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे. कनाडा ने भी भारत के साथ ही 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस देश के बाहर होने के बाद अब भारत के नाम पर मुहर लग गई है.

कार्यकारी परिषद के सदस्य रोहित राजपाल ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में वे सभी खेल रखे जाएंगे, जिनमें हमारे मेडल जीतने की संभावना अधिक है. रोहित राजपाल ने आगे बताया कि 2026 में ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल होने हैं, जिसमें हॉकी, कुश्ती, बैडमिंटन और निशानेबाजी को शामिल नहीं किया गया है और इसके पीछे की वजह बताई गई है कि इनमें लागत ज्यादा लगती है. राजपाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट में खेलों को तीन ग्रुप में रखा गया है. पहले वो खेल जो हमेशा से होते आए हैं. दूसरे वे जिन्हें मेजबान देश चुन सकता है. वहीं तीसरे अतिरिक्त खेल, जिनमें पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को शामिल किया जा सकता है.

2010 में दिल्ली में हुए थे राष्ट्रमंडल खेल

भारत ने 2010 में भी कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, तब इन खेलों का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था. अब 20 साल बाद भारत में फिर एक बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होने वाला है.

 

यह भी पढ़ें

इस विस्फोटक बल्लेबाज ने लिया बड़ा फैसला, अपनी देश की टीम छोड़ अब इस टीम से खेलेगा क्रिकेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget