एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को नोटिस जारी, चुनाव आयोग ने कहा- 16 अगस्त तक रखें पक्ष

Muzaffarpur Mayor Nirmala Devi: यह नोटिस दो-दो वोटर कार्ड रखने के मामले में भेजा गया है. बुधवार को ही तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले को उठाया था.

मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर निर्मला देवी को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी हुआ है. यह नोटिस दो-दो वोटर कार्ड रखने के मामले में भेजा गया है. पक्ष रखने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है. मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने आज (बुधवार, 13 अगस्त, 2025) की तारीख में यह नोटिस जारी किया गया है.

आयोग की ओर से जारी किए नोटिस में लिखा गया है, "ज्ञात हुआ है कि आपका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में बूथ नं०-153 क्र.सं.- 664 ईपिक नं- REM1251917 एवं बूथ नं.-257 क्र.सं.-618 ईपिक नं.-GSB1835164 पर अंकित है. इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण के पूर्व में भी दोनों जगह आपका नाम अंकित पाया गया है. अतः उपरोक्त विषय के संबंध में अपना पक्ष दिनांक 16.08.2025, अपराहन पांच बजे तक निश्चित रूप से देने की कृपा की जाए ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सके."

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी ने उठाया था मुद्दा

बता दें कि आज (बुधवार) ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाया था. मेयर निर्मला देवी के दो ईपिक नंबर REM1251917 और GSB183516 को उन्होंने दिखाया. साथ ही कहा कि निर्मला देवी ही नहीं उनके दो देवर हैं. दोनों देवर के दो-दो ईपिक आईडी हैं.

दो-दो वोटर कार्ड को लेकर सियासत तेज

गौरतलब हो कि निर्मला देवी ही नहीं बल्कि कई ऐसे और भी लोगों के नाम सामने आए हैं जिनके पास दो-दो वोटर कार्ड हैं. खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी इस मामले में नोटिस जारी हो चुका है. इसी तरह डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के नाम पर भी दो-दो ईपिक नंबर मिले. इस तरह से लगातार अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं. आरजेडी बिहार चुनाव से पहले इसे मुद्दा बना रही है.

यह भी पढ़ें- भीखूभाई दलसानिया का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में जोड़ने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'इस बार…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget