एक्सप्लोरर

5 पॉइंट्स में समझें नए स्पोर्ट्स बिल में क्या है खास? खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया ऐतिहासिक कदम

Sports Bill By Minister Mansukh Mandaviya: लोकसभा में आज स्पोर्ट्स बिल पास हो गया. मनसुख मंडाविया ने एंटी डोपिंग बिल को लेकर भी संसद को बताया. साथ ही बिल में ओलंपिक से जुड़ी जानकारी भी साझा की.

Sports Bill Key Reforms And Highlights: लोकसभा में आज सोमवार, 11 अगस्त 2025 को स्पोर्ट्स बिल पास हो गया. भारत सरकार में खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे आजादी के बाद भारतीय खेलों में सबसे बड़ा सुधार बताया. ये बिल लोकसभा में उस समय पास हुआ, जब विपक्ष वोट चोरी के मुद्दे पर सदन के बाहर हंगामा कर रहा था. इसके साथ नेशनल एंटी डोपिंग बिल में सुधार करके उसे भी लोकसभा में पास कर दिया गया.

नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल में क्या है खास?

संसद में हंगामे के बीच स्पोर्ट्स बिल पास हो गया. खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस बिल के पास होने के बाद कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस महत्वपूर्ण विधेयक और सुधार में विपक्ष की भागीदारी नहीं रही. आइए इस बिल के नए प्रावधान को समझते हैं.

  • स्पोर्ट्स बिल के मुताबिक, केंद्र सरकार के पास राष्ट्रीय हित में निर्देश जारी करने की शक्ति होगी. इसके साथ ही सरकार के पास रोक लगाने की भी पावर होगी. इससे ये समझा जा सकता है सरकार कुछ अहम मामलों में टीम इंडिया और खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर पाबंदी लगा सकती है. साधारण तौर पर भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर रोक की स्थिति पैदा होती है.
  • स्पोर्ट्स बिल में राष्ट्रीय खेल न्यायाधिकरण से जुड़ा प्रस्ताव रखा गया, जो कि सिविल कोर्ट को ये शक्तियां देता है कि वह महासंघों और एथलीटों के चयन से लेकर चुनाव तक जो भी विवाद सामने आते हैं, उनका निपटारा कर सकता है. सिविल कोर्ट के फैसले को केवल सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है.
  • स्पोर्ट्स बिल में एक सख्ती लागू की गई है कि सभी नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन्स (NSFs) को केंद्र सरकार से फंडिंग के लिए पहले नेशनल स्पोर्ट्स बोर्ड (NSB) से इजाजत लेनी होगी.
  • खेल मंत्री ने कहा कि 'ये दो बिल पारदर्शी, विश्वसनीय और वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स ईकोसिस्टम देंगे, जिससे भारत 2036 ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार रह सके'.
  • मनसुख मंडाविया ने कहा कि 'नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल बदलाव पर जोर देता है. इतना बड़ा देश होने के बावजूद ओलंपिक खेलों और इंटरनेशनल लेवल पर हमारा प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है. इस बिल की मदद से हम भारत की स्पोर्ट्स कैपेसिटी को बढ़ा सकते हैं'.

यह भी पढ़ें

पहले रणजी अब इंडिया ए के लिए खेलने को मजबूर हो सकते हैं रोहित-कोहली, BCCI बना रहा खास प्लान

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का कहर
तीसरे ODI में टीम इंडिया ढेर, पडिक्कल और पाटीदार बुरी तरह फ्लॉप
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी
न्यूजीलैंड की नई ODI जर्सी हुई लॉन्च, भारत के खिलाफ नए रूप में दिखेंगे कीवी खिलाड़ी
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget