एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: लोकल ट्रेन हादसे को शरद पवार ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, सेंट्रल रेलवे को दी ये सलाह

Maharashtra Train Accident: शरद पवार ने कहा कि मध्य रेलवे को टाइम टेबल अच्छी तरह से बनाना चाहिए और उसी के अनुसार महत्वपूर्ण मार्गों पर लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए.

Sharad Pawar On Maharashtra Train Accident: एनसीपी शरदचंद्र पवार के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार (9 जून) को लोकल ट्रेन से गिरकर यात्रियों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही उन्होंने मध्य रेलवे प्रशासन से अपील की है कि वह भीड़भाड़ को देखते हुए लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने जैसे उपाय लागू करे.

दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार (9 जून) की सुबह एक चलती ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की जान चली गई और छह यात्री घायल हो गए. दुर्घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी ट्रेन कसारा जा रही थी. घटना संभवतः भीड़भाड़ वाली दो ट्रेनों के पायदान से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने के कारण हुई क्योंकि ट्रेनें विपरीत दिशाओं से गुजर रही थीं.

'बढ़ानी चाहिए ट्रेनों की संख्या'
इस हादसे को लेकर शरद पवार ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "मध्य रेलवे को टाइम टेबल अच्छी तरह से बनाना चाहिए और उसी के अनुसार महत्वपूर्ण मार्गों पर लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए. यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय तुरंत लागू किए जाने चाहिए. ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने का निर्णय तय समय पर लागू होने की उम्मीद है." उन्होंने कहा कि कुछ यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके स्वास्थ्य में जल्द ही सुधार हो.

यात्रियों को दोषी ठहराना सही नहीं- पवार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मध्य रेलवे नेटवर्क पर हर दिन औसतन छह से सात यात्रियों की लोकल ट्रेनों से गिरकर मौत हो जाती है. यह सर्वविदित है कि लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ इसका मुख्य कारण है. ऐसी दुर्घटनाओं के बाद यात्रियों को उनकी मौत के लिए दोषी ठहराना सही नहीं है. मध्य रेलवे प्रशासन को इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को गंभीरता से लेना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget