एक्सप्लोरर

ठाणे लोकल ट्रेन हादसे पर भड़के राज ठाकरे, कहा- 'उद्धव ठाकरे से गठबंधन जरूरी है कि...'

Maharashtra Train Accident: राज ठाकरे ने कहा कि मैं खुद मुंबई में लंबे समय तक ट्रेन से यात्रा करता रहा हूं. लेकिन तब स्थिति थोड़ी बेहतर थी. अब रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखकर हैरानी होती है.

Raj Thackeray On Maharashtra Train Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार (9 जून) की सुबह एक चलती लोकल ट्रेन से गिरकर जीआरपी कांस्टेबल समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में छह लोग घायल हो गए. वहीं इस हादसे को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकर ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि क्या इंसान की जान की कोई कीमत नहीं रह गई है.

राज ठाकरे ने एक्स पर लिखा, "आज मुंबई में जो रेल दुर्घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दुर्घटना में कई यात्रियों की मृत्यु हुई, लेकिन मुंबई में ऐसी ही घटनाएं हर दिन हो रही हैं. मुंबई में हर दिन यात्री घायल हो रहे हैं और फिर भी कोई कुछ नहीं कर रहा है. कई वर्षों से मुंबई रेलवे के लिए अलग निगम की मांग की जा रही है. हमने भी यह मांग की, लेकिन आज तक किसी सरकार ने इस मांग पर ध्यान नहीं दिया."

 

 

'भीड़ को लेकर सरकार की प्लानिंग नहीं'
उन्होंने ये भी लिखा, "आज शहरों की प्लानिंग पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. भारी भीड़ आ रही है. उनके लिए बड़ी सड़कें, पुल, मेट्रो बनाई जा रही हैं. ऊंची इमारतों को अनुमति दी जा रही है, लेकिन पार्किंग के लिए कोई प्लानिंग नहीं है. हर शहर में ट्रैफिक की गंभीर समस्या है. नई सड़कें, मेट्रो बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, फिर भी कोई सरकार शहर की प्लानिंग या बाहर से आने वाली भीड़ के बारे में नहीं सोच रही है." 

'सारा ध्यान चुनाव प्रचार पर'
राज ठाकरे ने आगे लिखा, "हमारा सारा ध्यान सिर्फ चुनाव और प्रचार पर केंद्रित है. क्या राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे गठबंधन करेंगे? इस सवाल से भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आज मुंबई में यात्रा कैसी चल रही है, शहरों और पूरे राज्य में रहने वाले लोगों की स्थिति क्या है. क्या मीडिया इन सवालों को उठाएगा? क्या वे सरकारों से इन सवालों के जवाब मांगेंगे? कौन किसके साथ गठबंधन करेगा, किसने क्या कहा, ये सब इन गंभीर सवालों के सामने बहुत मामूली हैं. क्या हम जनता के सवालों की ओर रुख करेंगे?" 

'इंसान की जान की कोई कीमत नहीं'
उन्होंने लिखा, "मैं खुद मुंबई में लंबे समय तक ट्रेन से यात्रा करता रहा हूं. लेकिन तब स्थिति थोड़ी बेहतर थी. अब रेलवे स्टेशन पर भीड़ देखकर हैरानी होती है. ये सांसद, विधायक, मंत्री विदेश जाते हैं क्या वे वहां से कुछ सीखते हैं? अगर ऐसी कोई घटना विदेश में होती, तो वहां कैसे निपटा जाता? लेकिन हमारे पास कुछ भी नहीं है. यहां इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है."

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं', बोले डिप्टी CM एकनाथ शिंदे
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
नितेश राणे का विवादित बयान, 'हिंदू त्योहारों में दखल दिया तो ईद और मुहर्रम...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget