एक्सप्लोरर

राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात से नाराज उद्धव गुट? कहा- 'मराठी मानुस की दुर्गति...'

Maharashtra Politics: राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात पर संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. राउत ने माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मराठी मानुस की दुर्दशा के लिए फडणवीस जिम्मेदार हैं.

Sanjay Raut on Raj Thackeray-Devendra Fadnavis Meeting: उद्धव ठाकरे से अलायंस की चर्चा के बीच भाई राज ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने गए और करीब एक घंटे तक बातचीत की. इसके बाद से सवाल उठने लगे कि क्या राज ठाकरे अपने भाई उद्धव ठाकरे से दगा कर अब बीजेपी के साथ जाना चाहते हैं? इसपर अब उद्धव गुट की प्रतिक्रिया आई है. 

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात पर कहा, "कुछ लोग (देवेंद्र फडणवीस) यह सब करके बस माहौल बना रहे हैं. हालांकि, मुंबई और महाराष्ट्र में मराठी मानुस की जो दुर्गति हुई है, उसके लिए देवेंद्र फडणवीस ही जिम्मेदार हैं.

12 जून को राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस ने की थी मुलाकात
जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (12 जून) को एक दूसरे से मुलाकात की. ताज लैंड्स एंड में दोनों नेताओं ने एक से डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की. इस बातचीत में क्या हुआ, यह तो सामने नहीं आया, लेकिन बाद में राज ठाकरे ने मनसे के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक भी की थी. 

देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद राज ठाकरे की बैठक
माना जा रहा था कि इस बैठक में इस बात पर चर्चा हुई थी कि अगर मनसे बीजेपी के साथ गठबंधन करती है तो आगामी निकाय चुनाव में क्या फायदे या नुकसान हो सकते हैं? हालांकि, इस बैठक के बाद भी राज ठाकरे ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया. अभी भी सवाल यही बना हुआ है कि राज ठाकरे अपने  भाई के साथ वापस आएंगे या फिर बीजेपी के पास जाएंगे?

शरद पवार के बयान पर क्या बोले संजय राउत?
एक ओर राज ठाकरे बीजेपी के साथ जाने का मन बना सकते हैं तो दूसरी ओर शरद पवार ने ऐलान किया है कि वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन कर लेंगे लेकिन बीजेपी के साथ कभी नहीं आएंगे. शरद पवार ने तय किया है कि बीजेपी को हराना है. इसपर अब संजय राउत ने भी जवाब दिया है. 

संजय राउत ने कहा, "शरद पवार देश के बहुत वरिष्ठ नेता हैं. अगर उन्होंने कहा है कि बीजेपी को हराना है तो ठीक ही होगा. हम उसका स्वागत करते हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज
महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज
Mumbai Dahi Handi: दही हांडी पर BMC अलर्ट, गोविंदाओं के लिए किया ये इंतजाम
मुंबई: दही हांडी पर BMC अलर्ट, गोविंदाओं के लिए किया ये इंतजाम
'छपरी, गुंडा...', स्वतंत्र भारद्वाज पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान
'छपरी, गुंडा...', स्वतंत्र भारद्वाज पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget