एक्सप्लोरर

संजय राउत का बड़ा निशाना 'पहलगाम वाले आतंकी पड़के नहीं जाते, शायद BJP में...'

Sanjay Raut News: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि आप इसका श्रेय कैसे ले सकते हो?

पहलगाम हमले के आतंकियों को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि आतंकवादियों ने शायद बीजेपी में प्रवेश किया होगा इसलिए पकड़े नहीं जा रहे हैं. शुक्रवार (30 मई) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पहलगाम वाले जो छह आतंकवादी हैं वो इसलिए नहीं पकड़े जाते कि शायद एक दिन आपको बीजेपी कार्यालय से प्रेस नोट आ जाएगी कि उन छहों ने बीजेपी में प्रवेश किया है. आप भूल जाइए ये सब.

'ऑपरेशन सिंदूर पर देश के प्रधानमंत्री राजनीति कर रहे'

इसके साथ ही संजय राउत ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर पर देश के प्रधानमंत्री हर राज्य में जाकर राजनीति कर रहे हैं. ये ऑपरेशन हमारे जवानों ने किया लेकिन इसका श्रेय लेने के कम्पटीशन में सबसे आगे हमारे प्रधानमंत्री हैं. पटना जाएंगे, मुंबई में आएंगे, सिंदूर यात्रा निकालेंगे और बंगाल में जाएंगे. आप जाइए लेकिन ऑपरेशन सिंदूर का आप श्रेय कैसे ले सकते हो."

'ऑपरेशन बंगाल' पर बीजेपी पर किया पलटवार

बीजेपी की तरफ से ऑपरेशन बंगाल वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा, "उसका जवाब ममता दीदी ने दिया है. ममता दीदी ने चैलेंज किया है कि अभी चुनाव करवा लो भाग जाएंगे आप और भाग भी गए. दीदी ने ये भी कहा है कि आप पहले अपने घर में सिंदूर दीजिए. बाद में दूसरे को घरों में जाइए." 

इसके आगे उन्होंने कहा कि सिंदूर एक पवित्र व्यवस्था है. कोई किसी को भी जाकर ये नहीं दे सकता. जिसकी मांग में सिंदूर भरा जाता है उसका पति ही रहता है. अब बीजेपी के कार्यकर्ताओं को सिंदूर लेकर महिलाओं के पास भेजेंगे तो आप सिंदूर का अपमान कर रहे हो.

अपनी किताब को लेकर क्या बोले?

अपनी किताब पर उन्होंने कहा, "ये किताब मैं अमित शाह जी को दे दूंगा. उन्हें ये किताब पढ़नी चाहिए कि किस प्रकार से यंत्रणा का दुरुपयोग आपकी लीडरशिप में हो रहा है और फिर भी हमारे जैसे लोग डटकर खड़े हैं. मोदी जी को भी मैं ये किताब दूंगा...कल शाम में मैंने ये किताब एकनाथ शिंदे जी को भी भेजी है." 

संसद के विशेष सत्र पर भी दिया बयान

संसद के सत्र की मांग पर उन्होंने कहा, "विपक्ष के जो लोग हैं फिर एक बार एक साथ आकर राहुल गांधी के नेतृत्व में स्पेशल सेशन के लिए सबके हस्ताक्षर का लेटर हम दे रहे हैं."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
मुंबई को मिला बड़ा मोबिलिटी बूस्टर, CM ने फडणवीस किया कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, डिप्टी CM शिंदे ने फोन पर लिया हालचाल
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget