एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे पर भड़के सपा विधायक अबू आजमी, 'यह कोई हिंदू कंट्री नहीं है, किसी के बाप...'

Abu Azmi News: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के बयान पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि दिन रात इनके मुंह में सिर्फ नफरत है. देश डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संविधान से चलेगा.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर राजनीति तेज हो गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे की ओर से नियमों के तहत त्यौहार मनाने और 'तीसरी आंख' खोलने की चेतावनी के बाद प्रदेश का सियासी पारा गरम है. अब इसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह किसी के बाप की जागीर नहीं है. देश डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संविधान से चलेगा.

सपा नेता अबू आसिम आजमी ने कहा, "यह कोई हिंदू कंट्री नहीं है. यह किसी के बाप की जागीर नहीं है. देश डॉ. बी.आर. अंबेडकर के संविधान से चलेगा. संविधान के खिलाफ जाने वालों को आप सजा दीजिए. लेकिन दिन रात इनके मुंह में सिर्फ नफरत है. मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से आग्रह करता हूं कि वे ऐसे बयान देने वालों पर लगाम लगाएं.'' 

नितेश राणे नफरत के पुजारी- अबू आजमी

उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र में देख रहे हैं कि कुर्बानी के लिए नियम बनाकर रखा है और राज्य का एक मंत्री इस तरह की बातें करे, मैं समझता हूं कि ये शोभा नहीं देता है. आप इस पर कंट्रोल कीजिए, ये नफरत का पुजारी बन गया है. इनका पोर्टफोलियो 'नफरत के पुजारी' का दे दीजिए. इनके पास कोई दूसरा काम नहीं है, इनको सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ बोलना है.''

सभी लोग बकरीद मनाएंगे- अबू आजमी

मंत्री नितेश राणे के बयान पर मुख्यमंत्री से मुलाकात के सवाल पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने कहा, "मैं उनसे पहले भी कई बार मिल चुका हूं. सभी लोग बकरीद मनाएंगे, जैसा हर किसी का त्यौहार होता है. हर त्यौहार नियमों के अनुसार मनाना चाहिए, और यह त्यौहार भी नियमों के अनुसार ही मनाया जाएगा." 

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने क्या कहा?

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने बकरा विवाद को लेकर बयान दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ''नियमों के तहत ही त्यौहार मनाएं. ये पाकिस्तान या कोई इस्लामिक राष्ट्र नहीं है. तकलीफ दी तो तीसरी आंख खोलेंगे.''

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल
NCP में सबकुछ ठीक नहीं? सुनेत्रा पवार को बिना बताए CM से मिले प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे, उठे सवाल

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget