एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में संजय राउत का अजित पवार पर बड़ा हमला, बोले- 'पीएम मोदी ने खुद इसका खुलासा...'

Sanjay Raut on Ajit Pawar: उद्धव गुट के शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर फिर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा, यह कागजी युद्ध चलता रहेगा.

Sanjay Raut on PM Modi: उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार पर निशाना साधा है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "क्या पिछले 70 सालों में कुछ नहीं हुआ? क्या इन 10 सालों में ही देश का विकास हुआ है? पिछले 10 सालों में जो हुए हैं, खासकर महाराष्ट्र में जो घोटाले हुए हैं, उन्हें भी व्हाइट पेपर में शामिल किया जाना चाहिए. अजित पवार का 70,000 करोड़ रुपए का घोटाला इसका खुलासा खुद पीएम मोदी ने किया था... यह देश सबके मेहनत से बना है... यह कागजी युद्ध चलता रहेगा."

चुनाव आयोग पर निशाना
अजित पवार गुट द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का नाम और चुनाव चिह्न हासिल करने के बाद, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) मोदी-शाह का चुनाव आयोग बन गया है. राउत ने कहा, "...यह अब भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) नहीं, बल्कि मोदी-शाह का चुनाव आयोग है...शिवसेना के साथ भी ऐसा हुआ है..."

राउत ने कहा,‘‘ चुनाव आयोग ने लोकतंत्र की पीठ में छुरा भोंका है.’’ उन्होंने दो प्रतिद्वंद्वी गुटों की ओर से एनसीपी विधायकों के खिलाफ दायर याचिका पर जारी अयोग्यता कार्यवाही का जिक्र करते हुए कहा,‘‘ अब लोकतंत्र की हत्या के लिए मामला राहुल नार्वेकर (महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष)को सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि असली शिवसेना वही है जहां ठाकरे हैं और ठीक यही मामला राकंपा के साथ है, जहां शरद पवार हैं वही असली एनसीपी है.

उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार को खुद की पार्टी बनाने और लोगों का सामना करने की चुनौती भी दी. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि अजित पवार गुट ही असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) है. चुनाव निकाय का यह निर्णय पार्टी संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़ा झटका है. आयोग ने एक आदेश में अजित पवार के नेतृत्व वाले समूह को एनसीपी का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ भी आवंटित कर दिया.

ये भी पढ़ें: Baba Siddique Resign: महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी को कहा अलविदा! जानिए कौन हैं बाबा सिद्दीकी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget