एक्सप्लोरर

संजय राउत का बड़ा दावा, 'एकनाथ शिंदे ने मुझे साथ आने का ऑफर दिया था, मैं कहा आप...'

Sanjay Raut Book: संजय राउत ने कहा कि अगर मैं ही भाग जाता तो और लोग भाग जाते. मैं जो भी हूं अपनी पार्टी की वजह से हूं. मैं भागकर नहीं जा सकता.

उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे पार्टी छोड़ने के दो दिन पहले उनके साथ बैठे थे. राउत ने दावा किया कि शिंदे ने उन्हें साथ आने का ऑफर दिया था. सोहित मिश्रा को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही. 

'मैं भगोड़ा नहीं हूं'

संजय राउत ने कहा, "वो (शिंदे) मुझे बार-बार ये ऑफर दे रहे थे कि यहां क्या रखा है. आप चलो, आप जैसा नेता हमारे साथ रहेगा तो हम 25 साल राज करेंगे." राउत ने इस ऑफर को अस्वीकर कर दिया. उन्होंने कहा, "मैं आज जो भी हूं अपनी पार्टी की वजह से हूं और पार्टी को जब संकट है तो मैं भागकर नहीं जा सकता हूं. मैं भगोड़ा नहीं हूं.  जब मेरे बारे में लिखा जाएगा तो लोग ये नहीं कहेंगे डरपोक और भगोड़ा."

'मैंने कहा आप भी ऐसा मत करिए'

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, "मैंने कहा आप (एकनाथ शिंदे) भी ऐसा मत करिए. हमने ये स्वीकार किया कि जिस बाला साहेब की पार्टी ने हमें सबकुछ दिया है, उस परिवार के साथ मेरा जो रिश्ता रहा तो अगर ये दुख की घड़ी है तो वो भी स्वीकार करना चाहिए. अगर मैं ही भाग गया तो और भी लोग भाग जाते कि एक स्तंभ ही गिर गया और पार्टी को ज्यादा नुकसान होता. मेरी मां हमेशा हमें कहती है कि अगर तुम गलत नहीं हो तो पीछे मत हटना. हमारी पार्टी तो एक आंदोलन है. आंदोलन में ये सब बाते होती हैं, जेल होती है, कोर्ट केस होते हैं, एफआईआर होती है, हमले होते हैं. ये सब आपको सहन करना होता है."

अपनी किताब के बारे में क्या बोले?

अपनी किताब 'नरकातला स्वर्ग' पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "किसी ने मुझसे पूछा कि नर्क क्या होता है? मैंने बोला कि जिस दिन आप जेल में पहला कदम रखते हैं, नर्क शुरू होता है. आपका पूरी दुनिया से संपर्क टूट जाता है. बड़ी-बड़ी पत्थर की दीवारें दिखती हैं और कुछ नहीं दिखता है. एक ऐसी दुनिया है जहां आपकी पहचान नहीं है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget