एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला

Haryana Rajya Sabha Election: राज्यसभा सीट जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत है. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सतीश नांदल के उतरने से चुनाव और दिलचस्प हो गया है. 

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बीजेपी, कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं
  • बीजेपी ने संजय भाटिया को मैदान में उतारा है
  • कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध, निर्दलीय सतीश नांदल उम्मीदवार
  • 90 सदस्यीय विधानसभा में जीत के लिए 31 वोटों की जरूरत

16 मार्च को हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस अपने सभी विधायकों को शिमला लेकर गई है. चंडीगढ़ में नेता विपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर पर आज (13 मार्च) विधायकों की मीटिंग हुई. मीटिंग के लगभग पांच को छोड़ कर बाकी विधायक दो छोटी टूरिस्ट बसों में और कुछ निजी गाड़ियों में हिमाचल प्रदेश रवाना हो गए. कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि सारे विधायक एकजुट हैं लेकिन हिमाचल में विधायकों के लिए ट्रेनिंग होगी कि किस प्रकार मतदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी विधायक 16 मार्च को ही अब आयेंगे और सीधा विधानसभा में मतदान करने पहुंचेंगे. 

मैदान में कौन-कौन उम्मीदवार?

हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों खाली हो रही हैं. लेकिन मैदान में तीन उम्मीदवार हैं. बीजेपी ने संजय भाटिया और कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को मैदान में उतारा है. ये सीटें बीजेपी के राज्यसभा सांसदों किरण चौधरी और राम चन्दर जांगड़ा का कार्यकाल खत्म होने के कारण खाली हुई हैं. बीजेपी नेता सतीश नांदल ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है. अब दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, इसलिए चुनाव कड़ा हो सकता है.

बनियानी गांव में होली पर खूनी खेल, दहशत में दलित बस्ती, घरों के बाहर ताला लगाकर लोग लापता

कौन हैं संजय भाटिया?

संजय भाटिया को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है. उनके पास संगठनात्मक राजनीति का लंबा अनुभव है और वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे हैं. वे पहले भाजपा के राज्य महासचिव भी रह चुके हैं. संजय भाटिया संसद की गृह मामलों की स्थायी समिति, सांसदों के वेतन और भत्तों की संयुक्त समिति और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की परामर्श समिति के सदस्य भी रह चुके हैं.

कर्मवीर सिंह बौद्ध के बारे में जानें

वहीं, इंडियन नेशनल कांग्रेस ने दलित वोट बैंक मजबूत करने के लिए कर्मवीर सिंह बौद्ध को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है. कर्मवीर सिंह बौद्ध राज्य सिविल सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. 

पैसे लेकर टिकट देने के आरोप के बाद बढ़ा बवाल! महिला कांग्रेस नेता सुचित्रा देवी पार्टी से निष्कासित

सतीश नांदल कितने मजबूत उम्मीदवार?

सतीश नांदल पहले इंडियन नेशनल लोक दल के नेता रह चुके हैं और वे भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं. उन्होंने 2009, 2014 और 2019 में गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट से हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके. 

90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में राज्यसभा सीट जीतने के लिए 31 वोटों की जरूरत होती है. फिलहाल, भाजपा के पास तीन निर्दलीयों सहित 48 विधायकों का समर्थन है, जबकि कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं. निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नांदल के उतरने से चुनाव और दिलचस्प हो गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
कांवड़ यात्रा में दिखी जय-वीरू की जोड़ी, शामली पहुंचते ही मचाई चाई धूम
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget