एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामदास अठावले का पलटवार, बोले- 'अगर ऑपरेशन सिंदूर छोटा है तो...'

Ramdas Athawale: रामदास आठवले ने कहा कि पाकिस्तान के साथ एक बार आर पार की लड़ाई होनी चाहिए. पीओके को भारत में लेना चाहिए और पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए.

Ramdas Athawale News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑपरेशन सिंदूर पर दिए 'स्मॉल वार' वाले बयान को लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सेना के शौर्य का अपमान किया है. वहीं अब एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने निशाना साधा है.

उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "जो मल्लिकार्जुन खरगे कह रहे हैं वो सही नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर छोटा ऑपरेशन नहीं था. पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि हम आतंकवाद को खत्म करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया. 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. आतंकवादियों को सपोर्ट करने वाले अनेक लोगों को सबक सिखाया है."

'पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना की सफल कार्रवाई'
दरअसल, 22 अप्रैल के दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत सरकार ने कड़ा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों को ठिकाने लगाया. इस ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने बुधवार (21 मई) को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देशभर में 'भारत जिंदाबाद यात्रा' निकालने की घोषणा की. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा की गई इस सफल कार्रवाई के बाद पूरे देश में प्रधानमंत्री और सेना की सराहना हो रही है.

'पाक से हो आर-पार की लड़ाई'
रामदास आठवले ने कहा, "पाकिस्तान के साथ एक बार आर पार की लड़ाई होनी चाहिए. पीओके को भारत में लेना चाहिए और पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए." वायुसेना, नौसेना और थलसेना की यह कार्रवाई देश के लिए गर्व की बात है. हमारे सैनिकों की वीरता और साहस ने पूरे देश का सिर ऊंचा किया है. 

6 जून तक निकलेगी 'भारत जिंदाबाद यात्रा'
आठवले ने बताया कि 22 मई से 6 जून तक महाराष्ट्र के सभी जिलों और तालुका स्तर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से हांथों में तिरंगा लेकर 'भारत जिंदाबाद यात्रा' निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से देशभर में जनजागरण और देशभक्ति का संदेश फैलाया जाएगा. रामदास आठवले ने जनता से अपील की कि वे इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इसे सफल बनाएं. उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारतीय सेना को सम्मान देने और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget