एक्सप्लोरर

नाना पटोले ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया 'वीडियो गेम', भड़के संजय निरुपम बोले- 'अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो...'

Sanjay Nirupam on Nana Patole: कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' को 'वीडियो गेम' बताने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने नाराजगी जताई. उन्होंने पटोले के बयान को शर्मनाक बताया है.

Sanjay Nirupam on Nana Patole: महाराष्ट्र के सीनियर कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विवादित बयान देते हुए उसे बच्चों का 'वीडियो गेम' करार दिया था. उनका दावा था कि भारत ने पहले ही पाकिस्तान को जानकारी दे दी थी कि किन जगहों को टारगेट किया गया है. अब नाना पटोले के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने नाराजगी जताई है. 

संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नाना पटोले और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, "कांग्रेस का शर्मनाक बयान. विधानसभा चुनाव हारते-हारते 204 वोटों से जीते नाना पटोले ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को ‘वीडियो गेम’ बताया. वीडियो गेम का अर्थ भी इस अनपढ़ को मालूम है?"

नाना पटोले को कांग्रेस से निकालने की मांग
संजय निरुपम ने आगे लिखा, "इस बेशर्म कांग्रेसी को भारतीय सेना के पराक्रम का अपमान करने के आरोप में  तत्काल माफ़ी मांगनी चाहिए अन्यथा इसे पार्टी से निकाल देना चाहिए. अगर कांग्रेस पटोले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती तो इसका सीधा अर्थ है पूरी पार्टी इस नीच हरकत में शामिल है."

नाना पटोले ने क्या कहा था?
दरअसल, कांग्रेस के सीनियर नेता नाना पटोले ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को पहले ही बता दिया गया था कि कौन से ठिकानों पर अटैक होने वाला है, ताकि वे अपने लोगों को हटा सकें. ऐसे में उन्होंने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर खेल छोटे बच्चों के कंप्यूटर गेम की तरह ही था.

इतना ही नहीं, नाना पटोले ने यह भी दावा किया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ही ऑपरेशन सिंदूर रोका गया, क्योंकि उन्होंने व्यवसाय रोकने की बात कही थी. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
'CJP की सबसे बड़ी कामयाबी यह है कि...', महात्मा गांधी के पर-पोते का बड़ा बयान
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget