एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस सरकार को राहत देने वाला है सपा का स्टैंड, हिंदी विवाद अबू आजमी बोले- 'मराठी तो...'

महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच सपा के विधायक अबू आजमी ने कहा कि हिंदी को 100 फीसदी राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए. एक भाषा होनी चाहिए कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक बोली जाए.

Hindi Marathi Row: महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी घमासान के बीच अखिलेश यादव की समजावादी पार्टी (सपा) ने देवेंद्र फडणवीस सरकार को बड़ी राहत दी है. मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि सरकार ने आदेश जारी कर दिया है कि तीन भाषा लाजमी है. हिंदी को 100 फीसदी राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए.

आजमी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा, ''महाराष्ट्र में  मराठी, इंग्लिश और हिंदी को पढ़ाया जाएगा. हमारे लोग गुलाम हैं. अंग्रेजी की तरफ भाग रहे हैं. तीसरी भाषा कौन सी होगी? क्या यहां गुजराती लागू करेंगे? तीसरी भाषा हिंदी है. संसदीय कमेटी भी हिंदी को प्रमोट कर रही है, पूरे देश में जाती है. केंद्र सरकार के काम हिंदी में हो रहे हैं. कुछ लोग जनता को बेवकूफ बनाने के लिए राजनीति कर रहे हैं.''

अबू आजमी ने कहा, ''मराठी पढ़ने से कौन रोक रहा है, यहां मराठी तो है ही. हिंदी को 100 फीसदी राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए. एक भाषा होनी चाहिए कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक बोली जाए. मैं असम चला जाऊं और असमिया आती नहीं है तो क्या मैं असमिया सीखूं.  एक भाषा होनी चाहिए, जो पूरे देश में बोल सकें.''

सरकार का क्या है आदेश?

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 17 जून को एक संशोधित आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि मराठी और अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को हिंदी सामान्यतः’ तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी.

साथ ही सरकार ने कहा कि हिंदी अनिवार्य नहीं होगी. सरकार ने हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा का अध्ययन करने के लिए स्कूल में प्रत्येक कक्षा में कम से कम 20 छात्रों की सहमति अनिवार्य कर दी. 

विपक्ष का विरोध

वहीं इसको लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार अप्रत्यक्ष रूप से हिंदी थोप रही है. उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे, शरद पवार, कांग्रेस और अन्य मराठी संगठनों ने सरकार के फैसले का विरोध किया है.

विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि त्रिभाषा सूत्र को लेकर अंतिम निर्णय सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: शादी के कार्ड में जन्मतिथि छापना होगा अनिवार्य, सरकार कर रही विचार, बाल विवाह को रोकना लक्ष्य
शादी के कार्ड में जन्मतिथि छापना होगा अनिवार्य, सरकार कर रही विचार, बाल विवाह को रोकना लक्ष्य
उद्धव गुट के 6 सासंदों के शिंदे गुट में शामिल होने पर नितेश राणे बोले- 'सभी ने हिंदुत्व का रास्ता चुना'
उद्धव गुट के 6 सासंदों के शिंदे गुट में शामिल होने पर नितेश राणे बोले- 'सभी ने हिंदुत्व का रास्ता चुना'
'सिया को वह सजा मिले जिसकी...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर चौंकी प्रियंका चतुर्वेदी
'सिया को वह सजा मिले जिसकी...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर चौंकी प्रियंका चतुर्वेदी
सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूला गुनाह! खोले केतन की हत्या के राज, पुलिस ने abp को बताया पूरा सच
सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूला गुनाह! खोले केतन की हत्या के राज, पुलिस ने abp को बताया पूरा सच

वीडियोज

US Iran Peace Deal: Iran-America डील के बीच पड़ा नया पंगा! ABPLIVE
Bollywood News: पैसा वसूल या महा क्रिंज? 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने पर भिड़े टोलर्स (24.06.26)
Mannat:😱Vikrant गुंडों के चंगुल में फंसा, Mannat को पाने के जूनून में Dhairya की सारी हदें पार #sbs
Ketan Agarwal Murder Case: फूल दिया, गले लगाया, साथ डांस और फिर खाई में फेंका! ये कहानी रुला देगी!
Kolkata Building Collapse: कोलकाता में मौत का तांडव! अचानक गिरा गोदाम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब: 15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी, CM भगवंत मान का ऐलान
पंजाब: 15 अगस्त से सरपंचों को मिलेगी 10 हजार रुपये सैलरी, CM भगवंत मान का ऐलान
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
ICC T20 रैंकिंग में भारत का जलवा, टॉप-7 बल्लेबाजों में चार भारतीय; अभिषेक हैं नंबर-1
ICC T20 रैंकिंग में भारत का जलवा, टॉप-7 बल्लेबाजों में चार भारतीय; अभिषेक हैं नंबर-1
Avatar Fire And Ash OTT Release: साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें?
Pakistan Politics: जाने वाली है PAK पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी? पूर्व मंत्री बोले- 2026 हो सकता है आखिरी साल
जाने वाली है PAK पीएम शहबाज शरीफ की कुर्सी? पूर्व मंत्री बोले- 2026 हो सकता है आखिरी साल
Global Energy Crisis: तेल बाजार का नया बादशाह चीन! ईरान संकट में बिना मैदान में उतरे बदल दिया दुनिया का खेल
तेल बाजार का नया बादशाह चीन! ईरान संकट में बिना मैदान में उतरे बदल दिया दुनिया का खेल
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
'सब 20-22 साल के थे...', लखनऊ आग्निकांड में जिंदा बचे बचे भुवन ने रो-रोकर बताया खौफनाक मंजर
'सब 20-22 साल के थे...', लखनऊ आग्निकांड में जिंदा बचे बचे भुवन ने रो-रोकर बताया खौफनाक मंजर
Embed widget