Kolkata Building Collapse: कोलकाता में मौत का तांडव! अचानक गिरा गोदाम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पश्चिम बंगाल की राजधानी Kolkata के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम के अचानक ढह जाने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे के समय निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके चलते मलबे के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर घेर लिया गया है।फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। घटना के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
























