MX Player की सीरीज़ Ab Hoga Hisaab ज्यादा असर नहीं छोड़ती। कहानी पंजाब से कनाडा जाने के सपनों और उससे जुड़ी कुछ गलत गतिविधियों के बारे में है, लेकिन इस तरह की कहानी पहले भी कई बार दिखाई जा चुकी है। सीरीज़ की सबसे बड़ी कमी इसकी धीमी रफ्तार और जरूरत से ज्यादा लंबी कहानी है। 10 एपिसोड देखने के बाद भी लगता है कि असली कहानी अभी बाकी है।एक्टिंग की बात करें तो Sanjay Kapoor, Mouni Roy, Shaheer Sheikh और Avinash Mishra ने अच्छा काम किया है। उनके फैंस को उनका काम पसंद आ सकता है, लेकिन सिर्फ अच्छे कलाकार किसी सीरीज़ को बेहतर नहीं बना सकते। कमजोर कहानी और नएपन की कमी की वजह से यह सीरीज़ ज्यादा खास नहीं बन पाती