एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने किसकी बढ़ा दी टेंशन? 'अगर उद्धव-राज ठाकरे मिलकर BMC चुनाव लड़ें तो...'

Ramdas Athawale News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि एमएनएस के कार्यकर्ता पिटाई कर रहे हैं. अगर ये गुंडागर्दी जारी रही तो मुंबई को नुकसान पहुंचेगा.

Athavale On Language Controversy: महाराष्ट्र में हाल ही में हिंदी बनाम मराठी विवाद को लेकर उठे बवाल और एमएनएस समर्थकों की कथित हिंसा पर केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. रविवार (6 जुलाई) को उन्होंने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आए जरूर हैं, लेकिन यह साथ कब तक रहेगा, इसका अंदाजा नहीं. अठावले ने कहा कि मराठी भाषा के लिए काम होना चाहिए लेकिन हिंदी जैसी राजभाषा का विरोध बिल्कुल सही नहीं है.

'दिल्ली में लाखों मराठी लोग, क्या राज ठाकरे...'

अठावले ने कहा, "दिल्ली में लाखों मराठी लोग रहते हैं, पूरे देश में फैले हुए हैं. क्या राज ठाकरे उनकी सुरक्षा करेंगे? उन्होंने उद्धव ठाकरे को भी याद दिलाया कि बाला साहब ने समाज के हर क्षेत्र के लिए विंग बनाई थी, ताकि एकता बनी रहे. अब इनके लोग हिंदुओं पर ही हमला कर रहें हैं. ये बाला साहब ठाकरे की विचारधारा के खिलाफ है."

मुंबई की छवि को नुकसान- अठावले

रामदास अठावले ने आगे कहा, "एमएनएस के कार्यकर्ता लोगों की पिटाई कर रहे हैं, ये अच्छी बात नहीं है. मैं राज ठाकरे से कहना चाहता हूं कि इस तरह की हिंसा से मुंबई की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा. अगर गुंडागर्दी जारी रही तो मुंबई को भी घाटा पहुंचेगा." उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई करे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति वीडियो बनाकर थप्पड़ मारता है, तो उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि एक दिन उसे भी थप्पड़ पड़ सकता है. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की कि ऐसे मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई हो. उन्होंने राज्य सरकार को याद दिलाया कि लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसी की है और इसमें कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए.

'मराठी बोलना अच्छी बात, दादागिरी सही नहीं'

रामदास अठावले ने कहा, जो लोग मुंबई में पैदा हुए हैं और भले ही वे किसी अन्य राज्य से हों, लेकिन वे मराठी अच्छी तरह बोलते हैं. मराठी बोलना अच्छी बात है, लेकिन दादागिरी के लहजे में यह कहना कि सभी को मराठी बोलनी चाहिए. यह बिल्कुल गलत है. हम इसकी निंदा करते हैं.

BMC चुनाव जीतेगी महायुति- केंद्रीय मंत्री

इसके साथ ही आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि अगर राज और उद्धव ठाकरे बीएमसी का चुनाव साथ में लड़ते भी हैं, तो भी महायुति जीतेगी. 

'अगर दादागिरी करनी है तो...'

अठावले ने भाजपा नेता आशीष शेलार के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि जैसे पहलगाम में धर्म पूछकर हमला किया गया, वैसे ही यहां भाषा पूछकर हमला हो रहा है. अठावले ने कहा कि एमएनएस के लोगों को अगर दादागिरी करनी है तो पाकिस्तानियों से करें, हम सब हिन्दुस्तानी हैं. अठावले ने भी यही दोहराया कि देशवासियों के बीच इस तरह का बर्ताव अस्वीकार्य है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे को बताया दाऊद जैसा, संजय राउत के बयान पर किया पलटवार
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget