एक्सप्लोरर

Maharashtra: राज ठाकरे को लोकसभा चुनाव से पहले इस पार्टी ने साथ आने का दिया न्योता, दिल्ली बुलाया

Raj Thackeray News: मनसे चीफ राज ठाकरे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राज ठाकरे को बीजेपी की ओर से मुलाकात की न्योता भेजा गया है. ऐसे में मनसे के बीजेपी से गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है. यहां राज ठाकरे (Raj Thackeray) को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्र बता रहे हैं कि राज ठाकरे एनडीए में आ सकते हैं. बीजेपी ने राज ठाकरे को निमंत्रण देकर दिल्ली बुलाया है. परसों (6 फरवरी) रात राज ठाकरे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से मुलाकात हुई थी. राज ठाकरे अपनी कोर टीम के साथ देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मिले थे. राज ठाकरे का मुंबई और आसपास के इलाकों में प्रभाव माना जाता है. 

इस गठबंधन के कयास और बल मिल गया था जब डिप्टी सीएम फडणवीस के आवास पर मनसे के कुछ नेता पहुंचे थे. यहां मनसे के तीन नेता संदीप देशपांडे, नितिन सरदेसाई और बाला नंदगावकर की फडणवीस से मुलाकात हुई थी. माना जा रहा है कि उस दिन गठबंधन को लेकर ही चर्चा हुई थी.  हालांकि परसों फडणवीस और ठाकरे में से मुलाकात की थी वह पहली बार नहीं हुई थी दोनों कई मौके पर साथ देखे गए हैं. इसके पहले राज ठाकरे ने शिवसेना चीफ और सीएम एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की थी.

महाराष्ट्र में राज ठाकरे की छवि हिंदुत्ववादी नेता के तौर पर है. राज ठाकरे के सामने भी पार्टी के विस्तार की चुनौती है. विधानसभा चुनावों में पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई थी. वो 'मराठा मानुष' के मुद्दे पर राजनीति करते रहे हैं. अगर राज ठाकरे एनडीए में शामिल होते हैं तो महाराष्ट्र में एनडीए का विस्तार होगा. अभी एनडीए में एकनाथ शिंदे, बीजेपी और अजित पवार शामिल हैं.

फिलहाल एनडीए के घटक दलों में कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा ये फाइनल नहीं हो पाया है. राज ठाकरे किन शर्तों पर एनडीए में आते हैं, ये भी आने वाले समय में साफ हो जाएगा. राज ठाकरे का संबंध महाराष्ट्र के ठाकरे परिवार से है. वो उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं. राज ठाकरे अपने चाचा और उद्धव ठाकरे के पिता बाल ठाकरे को अपना आदर्श मानते हैं. 

क्या लोकसभा चुनाव में अपना 'बदला' ले पाएंगे शरद पवार और उद्धव ठाकरे? सर्वे में चौंकाना वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget