एक्सप्लोरर

राज ठाकरे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, दिया ये भरोसा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को भरोसा दिया कि उन्हें जब भी जरूरत होगी, वो मदद करेंगे. दोनों की ये शिष्टाचार मुलाकात थी.

Raj Thackeray News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मंगलवार (3 जून) को मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि राज ठाकरे की कमिश्नर देवेन भारती से हुई यह मुलाकात एक कर्टसी मिटिंग थी. जब भी कोई नया पुलिस कमिश्नर बनता है, तब राज ठाकरे उससे मुलाकात करते हैं.

सूत्रों ने बताया कि राज ठाकरे ने कमिश्नर से कहा कि मुंबई की कानून व्यवस्था बनाए रखने में जब भी मुंबई पुलिस को उनकी या उनकी पार्टी की मदद की आवश्यकता होगी तो वह तैयार हैं.

हमेशा पुलिस के साथ नजर आएंगे- राज ठाकरे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने आगे कहा कि उनकी पार्टी का मुंबई पुलिस को हमेशा सहयोग रहेगा. राज ठाकरे और कमिश्नर देवेन भारती के बीच 20-25 मिनट की मीटिंग हुई. इस मीटिंग में राज ठाकरे ने विश्वास दिखाया कि शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में जो भी आवश्यक मदद होगी वो हमेशा पुलिस के साथ नजर आएंगे.

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती 30 अप्रैल को मुंबई के नए पुलिस आयुक्त बने थे. कमिश्नर बनने से पहले देवेन भारती  मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त थे. उन्होंने विवेक फनसालकर की जगह ली थी.

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है. हाल के दिनों में कई जगहों पर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने मराठी नहीं बोलने पर लोगों के साथ बदसलूकी की.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का कहना है कि महाराष्ट्र में लोगों को मराठी बोलना होगा. एमएनएस कार्यकर्ताओं की इन हरकतों से कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठे. साथ ही उत्तर भारतीय नेताओं ने नाराजगी जताई. 

इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मराठी के लिए आंदोलन करना गलत नहीं है. लेकिन अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

Eid 2025: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की ईद को लेकर की समीक्षा बैठक, अफसरों से कहा- 'सभी एजेंसियां...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
महाराष्ट्र के वाशिम में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव, पुलिस बल तैनात
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए', लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बोले राज ठाकरे
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
'अगर एकनाथ शिंदे को CM बनना है तो BJP से...', रामदास अठावले का बड़ा बयान
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'
राहुल गांधी के पोस्ट पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'महिलाओं के सम्मान और...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget