एक्सप्लोरर

Bakrid 2025: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की ईद को लेकर समीक्षा बैठक, अफसरों से कहा- 'सभी एजेंसियां...'

Bakrid 2025 Mumbai: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने त्योहारों के दौरान हमेशा उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था बनाए रखी है. इस बार भी किसी भी स्तर पर कोई अनहोनी नहीं होनी चाहिए. 

Devendra Fadnavis on Bakrid: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ईद उल अजहा (बकरा ईद) से पहले सोमवार देर शाम को कानून व्यवस्था को लेकर मुंबई में अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने अफसरों से कहा कि हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए सरकार की पहली प्राथमिकता है. ईद के मौके पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को आपस में तालमेल के साथ काम करना चाहिए. 

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ईद के मद्देनजर समीक्षा बैठक के अफसरों से कहा कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था के लिए सख्त कदम उठाए जाएं. किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम ने ये भी कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने त्योहारों के दौरान हमेशा उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था बनाए रखी है. इस बार भी किसी भी स्तर पर कोई अनहोनी नहीं होनी चाहिए. 
 
साप्ताहिक पशु बाजार बंद रखने का आदेश 

बैठक में आगामी ईद की तैयारियों को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम और मुंबई पुलिस ने सबके सामने डिटेल रिपोर्ट भी पेश किया. इससे पहले, महाराष्ट्र गौ सेवा आयोग ने सभी कृषि उत्पाद बाजार समितियों (एपीएमसी) को महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए 3 से 8 जून तक साप्ताहिक पशु बाजारों को निलंबित करने का निर्देश दिया था, जो गायों, बैलों और सांडों के वध और गोमांस को रखने पर प्रतिबंध लगाता है, चाहे उनकी उम्र या स्वास्थ्य कुछ भी हो. आयोग ने तर्क दिया कि ईद से पहले किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए प्रतिबंध आवश्यक था, जब पारंपरिक रूप से कुर्बानी (बलिदान) की प्रथा के कारण पशु वध बढ़ जाता है.

ईद को लेकर हुई बैठक में मुंबई उपनगरीय जिले के उप संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, विधायक असलम शेख, अबू आजमी, अमीन पटेल, रईस शेख, सना मलिक, मुख्य सचिव सुजाता सैनिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) इकबाल सिंह चहल, राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित अन्य लोग शामिल हुए. 

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget