एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र से हटाई जाएगी औरंगजेब की कब्र? मंत्री नितेश राणे के बयान ने बढ़ाई हलचल

Aurangzeb Grave Row: महाराष्ट्र में औरंगजेब विवाद में अब इस मुगल शासक के कब्र को हटाए जाने की मांग की जा रही है. इस पर बीजेपी के एक मंत्री के बयान ने अटकलें तेज कर दी हैं.

Nitesh Rane News: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने औरंगजेब विवाद में एकबार फिर ऐसा बयान दिया है जिससे महाराष्ट्र का राजनीति में हलचल तेज है. कोकण में जनसभा को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा कि ''औरंगजेब की कब्र को लेकर हमारी सरकार के प्रमुख की भी वही मानसिकता है. हम तैयार बैठे हैं. कब्र हटाते वक्त पत्रकारों को नहीं बताएंगे.''

नितेश राणे ने कहा, '' जब-जब हमने शिवाजी महाराज के किलों पर हुए अतिक्रमण को हटाया तो पहले अतिक्रमण को तोड़ा और फिर ब्रेकिंग न्यूज़ दी, हिंदू समाज को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं उसका (औरंगज़ेब के कब्र का) कार्यक्रम होगा, जरूर होगा.. जो तय हुआ है.. वह होकर रहेगा. सरकार के पास 5 साल है. अभी तो हम पिच पर आए हैं, सेंचुरी मारना है.''

जितनी सुरक्षा बढ़ेगी कार्यक्रम में मजा आएगा- नितेश

मंत्री नितेश राणे ने विवादित बयान देते हुए कहा, ''सुना है औरंगजेब के कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जितनी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी उतना ही उस (कब्र का) कार्यक्रम करने में मजा आएगा.'' उन्होंने कहा कि हमारे पत्रकार मित्र पूछते हैं कि नितेश राणे जी कब्र कब निकलेंगे? निकालने के वक्त तुमको नहीं बताएंगे.. यह बच्चे की बरही है क्या तुमको बुलाएंगे नाम रखने के लिए.

जो तय है वह होकर रहेगा - नितेश

उन्होंने आगे कहा कि जब-जब हमने (शिवाजी महाराज के) किलों पर हुए अतिक्रमण को हटाया तो क्या पत्रकारों को बताया की सुबह 5 बजे कैमरा लेकर आना? नहीं बताया ना..पहले तोड़ा और फिर आपको ब्रेकिंग न्यूज़ दी.. यह याद रखिए. इसीलिए मैं हिंदू समाज को यह विश्वास दिलाता हूं कि अभी इस सिलसिले में मैं आपको ज्यादा जानकारी नहीं दूंगा, चाहे पत्रकार कितना ही मेरे गले पर बैठ जाए, मेरे मुंह के सामने माइक रख दे. लेकिन जो तय हुआ है, वह हो कर रहेगा. एक दिन उसका (औरंगजेब की कब्र का) कार्यक्रम होगा यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं. 

नितेश राणे ने कहा कि हमें यहां स्वराज्य रक्षक शिवाजी महाराज की यादें चाहिए, स्वराज के विचार महाराष्ट्र में चाहिए. हमें ऐसी गंदगी नहीं चाहिए, औरंगज़ेब टीपू सुल्तान की गंदगी. 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget