एक्सप्लोरर

'किसी ने रोजा रखा है और उसपर रंग...', होली से पहले संजय निरुपम का बड़ा बयान, मुस्लिमों से की ये अपील

Maharashtra News: जुमे के दिन ही होली होने का कारण यूपी से लेकर बिहार और महाराष्ट्र में बयानबाजी तेज है. महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ घटक शिवसेना के नेता संजय निरुपम भी इसमें कूद पड़े हैं.

Maharashtra Latest News: होली का त्योहार शुक्रवार को होने के कारण इस पर खूब राजनीति हो रही है. राजनीतिक दल ऐसे बयान दे रहे हैं जो सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाने की जगह उसे बिगाड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं. यूपी से शुरू हुई बयानबाजी अब महाराष्ट्र तक पहुंच गई है. एकनाथ शिंदे गुट के एक नेता ने भी 'साल में 52 जुमे' वाला तर्क दिया है. वहीं, संजय निरुपम ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे कूपमंडूक मौलवियों से सावधान रहें.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने X पर लिखा, ''जुमे के दिन होली मनाने के प्रश्न पर विवाद बेवकूफी है. अगर किसी ने रोजा रखा है और उस पर रंग के एकाध छींटे पड़ गए तो उसका रोजा खराब नहीं हो जाता. हम भी तो टोपी पहन लेते हैं और सेवइयां भी खा लेते हैं. इससे धर्म नष्ट तो नहीं होता. सारी ख़ुराफ़ात चंद कूपमंडूक मौलवियों की है. मुस्लिम जनमानस उनसे सावधान रहे.''

उनसे पहले शिवसेना के एक और नेता ने बयान दिया था. संजय गायकवाड ने कहा था, ''साल में 52 जुमे आते हैं और होली एक बार. नमाज घर पर पढ़ें. होली मनाने वाले को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए.''

हु़ड़दंगियों पर सख्ती बरतेगी मुंबई पुलिस

उधर, मुंबई पुलिस ने होली को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं. संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती भी की गई है. दरअसल मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है और जुमे के दिन होली है और उस दिन सामाजिक सौहार्द ना बिगड़े इसके लिए पुलिस ने कहा है कि गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. जबरन रंग लगाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई है. इस दिशानिर्देश का पालन 18 मार्च तक करना होगा. साथ ही होली पर जबरन चंदा इकट्ठा करते पाए जाने पर भी कार्रवाई होगी. अश्लील गाने बजाने और आपत्तिजनक नारे लगाने वालों पर भी सख्ती होगी.

ये भी पढ़ें- नितेश राणे पर नाराज हुए डिप्टी CM अजित पवार को मिला इस मंत्री का साथ, बोले- 'ऐसे बयान देने से पहले...'

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget