एक्सप्लोरर

New Year 2024: नए साल पर ड्रोन से हमले की आशंका के बीच मुंबई में धारा 144 लागू, इन गतिविधियों पर रहेगी रोक

Mumbai Section 144: मुंबई में नए साल के जश्न से पहले धारा 144 लागू कर दी गई है. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा कारणों से इस पर रोक लगाई है. इस दौरान पैरा ग्लाइडिंग समेत कई गतिविधियों पर रोक रहेगी.

Section 144 imposed in Mumbai: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai( में सुरक्षा कारणों से 20 दिसंबर 2023 से लेकर 18 जनवरी 2024 तक धारा 144 (Section 144) लागू करने की घोषणा की गई है. यह 20 दिसंबर की रात 12 बजे से प्रभावी होगा. ग्रेटर मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश जारी किया है. आदेश में बताया गया है कि ऐसी आशंका है कि आतंकी और देश विरोधी तत्व हमले के लिए ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, पैरा ग्लाइडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

आदेश में कहा गया है कि बृह्नमुंबई पुलिस कमिश्नरेट इलाके में वीवीआईपी को निशाना बनाया जा सकता है, आम लोगों की जिंदगी को खतरे में डाला जा सकता है, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया जा सकता है.  इसलिए यह जरूरी है कि बृह्नमुंबई पुलिस कमिश्नरेट इलाके में कुछ प्रतिबंध लगाए जाएं ताकि ड्रोन, रिमोट कंट्रोल माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट और पैरा ग्लाइडर से होने वाले संभावित हमले को रोका जा सके. ऐसे हमलों को रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक और सक्रिय कदम उठाने की जरूरत है. 

इन गतिविधियों पर 30 दिन तक रोक
आदेश में कहा गया है कि सीआरपीसी की धारा 144 के तहत ड्रोन, रिमोट से चलने वाले माइक्रो-लाइट विमान, पैरा ग्लाइडर, पैरा मोटर, हैंड ग्लाइडर और हॉट एयर बलून इत्यादि पर रोक लगाया जा रहा है. इनपर अगले 30 दिन तक यानी 20 दिसंबर से 18 जनवरी 2024 तक रोक लगी रहेगी. हालांकि इस दौरान मुंबई पुलिस को एरियरल सर्वेलांस की छूट रहेगी. इसके लिए डिप्टी कमिश्नर से लिखित में अनुमति लेनी होगी. आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति अगर इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसे आईपीसी की थारा 188 के तहत दंडित किया जाएगा. 

मीडिया के जरिए आम लोगों तक जानकारी देने की अपील
आदेश में कहा गया है कि इसकी कॉपी पुलिस स्टेशन डिविजनल एसीएसपी, जोनल डीसीएसपी, नगर निगम के वार्ड ऑफिस, तहसील और वार्ड दफ्तरों के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाए. साथ ही प्रेस के माध्यम से जरिए आम लोगों को इसकी जानकारी दी जाए. 

ये भी पढ़ेंI.N.D.I.A गठबंधन को लेकर रामदास अठावले का बड़ा दावा, कहा- 'सीट शेयरिंग के मसले पर...'

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget