एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर रामदास अठावले का बड़ा दावा, कहा- 'सीट शेयरिंग के मसले पर...'

INDIA Alliance Meet Delhi: इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने 19 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में बैठक का आयोजन किया था. इस दौरान कई मुद्दों पर घटक दलों के बीच में सहमति बनी है.

INDIA Alliance Meeting: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने इंडिया गठबंधन की मंगलवार को हुई बैठक को लेकर कहा कि ''मुझे नहीं लगता है कि विपक्षी पार्टियां इंडिया गठबंधन में एकसाथ चलेंगी. सीट शेयरिंग के मसले पर बड़ा मतभेद होने वाला है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि इंडिया गठबंधन क्या करता है, देश में ऐसी लहर चल रही है कि एनडीए सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी.''

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अठावले ने कहा, ''मुझे लगता है कि जिस तरह इंडिया अलायंस की मीटिंग हुई. ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जी ने खरगे जी का नाम पीएम उम्मीदवार के रूप में रखा, मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि नाम रखने के बाद नीतिश कुमार और लालू यादव उठकर वहां से चले गए हैं. मुझे लगता है कि इंडिया अलायंस के साथी आखिर तक एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे. सीटों का जब बंटवारा होगा तो इसमें बहुत बड़ा विवाद होने वाला है.''

एनडीए को मिलेंगी 400 से ज्यादा सीटें- अठावले
अठावले ने आगे कहा, ''मुझे ऐसा लगता है कि इंडिया गठबंधन वाले कुछ भी करें लेकिन देश का माहौल ऐसा है कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए कम से कम 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी.''  इंडिया गठबंधन के 28 घटक दलों ने मंगलवार को दिल्ली के अशोका होटल में बैठक की थी. आरजेडी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने इस बैठक को काफी सफल करार दिया था. इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम ममता बनर्जी ने पीएम के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था. हालांकि इस पर बैठक में चर्चा नहीं हुई.

इंडिया गठबंधन 15-20 दिन में करेगा सीट शेयरिंग पर फैसला
सीपीआई-एमएल के नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी इस बैठक में मौजूद थे. उन्होंने बैठक के बाद कहा कि पीएम उम्मीदवार के नाम पर चर्चा बैठक का एजेंडा नहीं था लेकिन अगर खरगे जैसे अनुभवी नेता देश के पीएम बनते हैं तो यह अच्छी बात होगी. वहीं, इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर भी कोई समझौता नहीं हुआ है. गठबंधन के सहयोगियों का दावा किया गया है कि 15-20 दिन में इसे फाइनल कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-  Jagdeep Dhankhar Mimicry: 'संविधान का सम्मान न PM मोदी करते हैं और न...', मिमिक्री विवाद पर ये क्या बोल गए संजय राउत

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget