एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'क्या स्वामीनाथन को भारत रत्न देना...', NCP शरद पवार गुट का केंद्र पर हमला

MS Swaminathan: एनसीपी शरद पवार गुट के नेता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा कि बीजेपी स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के कदम में विश्वास करती है, तो उसे किसानों के कल्याण के लिए MSP फॉर्मूले को लागू करना चाहिए.

Maharashtra News: किसान आंदोलन के बीच कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन (MS Swaminathan) को भारत रत्न (Bharat Ratna) दिए जाने को लेकर शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने केंद्र को घेरा है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार ने रविवार (25 फरवरी) को पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने किसान विरोधी रुख से ध्यान भटकाने के लिए जाने माने कृषि वैज्ञानिक दिवंगत डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया है?

एनसीपी के शरद पवार गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो (Clyde Crasto) ने कहा वर्तमान में विरोध कर रहे किसान संगठनों की मुख्य मांगों में से एक स्वामीनाथन के फॉर्मूले के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी को लागू करना है, लेकिन केंद्र सरकार इसे लागू करने के लिए तैयार नहीं है.

शरद पवार गुट वाली NCP का केंद्र पर हमला

NCP के शरद पवार गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने आगे कहा कि किसानों का मौजूदा विरोध प्रदर्शन शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा का वक्त हो गया है. सरकार ने किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने और अपनी मांगें रखने से रोक दिया है. क्रैस्टो ने कहा- 2020-21 में भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था और कई लोगों की जान जाने के बाद सरकार ने किसानों की मांग के अनुसार तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया था.

स्वामीनाथन को भारत रत्न देने पर क्रैस्टो ने क्या कहा?

क्लाइड क्रैस्टो ने दावा किया कि दिवंगत कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न देने का केंद्र सरकार का कदम उनके किसान विरोधी रुख से ध्यान भटकाना है. अगर भाजपा वास्तव में स्वामीनाथन को भारत रत्न देने के कदम में विश्वास करती है, तो उसे किसानों के कल्याण के लिए उनके एमएसपी (MSP) फॉर्मूले को भी लागू करना चाहिए.

एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की तीन बड़ी हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करना का एलान किया था. सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने खुद एक पोस्ट में लिखा था कि जब देश चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा था तो भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में एमएस स्वामीनाथन ने अहम भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: मराठा आंदोलन के बीच जालना में हिंसा, बस में लगाई आग, कर्फ्यू लागू, इंटरनेट बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
'देवेंद्र महतो वहां के नेता, हम वहां जाकर...', रांची प्रोटेस्ट पर बोले अभिजीत दीपके
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
मुंबई: Gen Z और Gen Alpha को लुभाने की कोशिश में BJP, इस महिला नेता ने कर दी बड़ी मांग
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना
'अमित शाह के सदन में आने की सिर्फ अफवाह है', संजय राउत का गृहमंत्री पर निशाना

वीडियोज

Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs
Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget