एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मराठा आंदोलन के बीच जालना में हिंसा, बस में लगाई आग, कर्फ्यू लागू, इंटरनेट बंद

Maratha Reservation News: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. अंबाद तालुका के तीर्थपुरी शहर में प्रदर्शनकारियों ने राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी.

Maharashtra Maratha Reservation: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. शिंदे सरकार की तरफ से मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण का बिल पास कर दिया गया. इसके बावजूद  मराठा प्रदर्शनकारियों का आक्रोश देखने को मिल रहा है. जालना में मराठा आरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी. मराठा आरक्षण को लेकर प्रदर्शनकारियों का हंगामा बढ़ता जा रहा है. कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जालना की अंबाद तहसील में कर्फ्यू लगाया गया है.

10 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

मराठा आंदोलन के मद्देनजर मराठवाड़ा के तीन जिलों में इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला किया गया है. कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने के बाद गृह विभाग ने छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जिलों में इंटरनेट सेवा 10 घंटे तक बंद करने का फैसला किया है. गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव सुजाता सैनिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं.

20 फरवरी को शिंदे सरकार ने पास किया था बिल
शिंदे सरकार ने 20 फरवरी को विधानसभा में एक विशेष सत्र बुलाकर मराठाओं को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण देने का बिल पास किया था. आपको बता दें कि इससे पहले मराठाओं को 52 फीसदी आरक्षण दिया गया था. 10 फीसदी आरक्षण और दिए जाने से उन्हें अब 62 फीसदी आरक्षण मिल गया है. राज्य में मराठाओं की आबादी 28 फीसदी है. सरकार की तरफ से मराठाओं को आरक्षण अलग से दिया गया है जबकि वे ओबीसी के अंदर ही आरक्षण की मांग कर रहे है. मराठा आरक्षण के कार्यकर्त्ता  मनोज जरांगे का इसको लेकर कहना है कि उन्हें ओबीसी के दायरे से बाहर का कोटा दिए जाने से आरक्षण को कानूनी चुनौती मिल सकती है. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार 50 फीसदी से अधिक आरक्षण किसी को नहीं दिया जाएगा.

मनोज जरांगे ने डिप्टी सीएम पर भी लगाए बड़े आरोप
मनोज जरांगे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मराठा समुदाय द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं. इसके साथ ही डिप्टी सीएम उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे है. प्रदेश के मराठाओं को धमकाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: बीजेपी और शिवसेना से क्यों हाथ मिलाया? डिप्टी सीएम अजित पवार ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget