एक्सप्लोरर

Chandiwal Commission: चांदीवाल आयोग के सामने पेश हुए नवाब मलिक, कहा- 'आयोग की कार्यवाही को लेकर नहीं दिया कोई बयान'

Chandiwal Commission: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक चांदीवाल आयोग के सामने पेश हुए और कहा कि उन्होंने आयोग की कार्यवाही को लेकर कभी कोई बयान नहीं दिया.

Chandiwal Commsion: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक चांदीवाल आयोग के सामने पेश हुए और कहा कि उन्होंने आयोग की कार्यवाही को लेकर कभी कोई बयान नहीं दिया. आयोग राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है.

आयोग ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मलिक को समन जारी किया था. मामले में बर्खास्त किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने एक समाचार आलेख के साथ अपना बयान दर्ज कराया था. इस आलेख में मलिक के हवाले से कहा गया था कि ‘एंटीलिया’ बम प्रकरण में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और वाजे की भूमिका थी. वाजे ने आयोग से कहा कि इस तरह के बयान उनकी छवि खराब कर रहे हैं.

मलिक बृहस्पतिवार को आयोग के सामने पेश हुए और जांच आयोग से कहा कि वह इसकी कार्यवाही का सम्मान करते हैं. मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने आयोग की कार्यवाही के संबंध में कभी कोई बयान नहीं दिया और भविष्य में भी कभी ऐसा नहीं करूंगा.’’ उन्होंने अपने वकील मुबीन सोलकर के माध्यम से भी जांच आयोग के समक्ष एक जवाब दाखिल किया, जिसमें कहा गया कि उन्होंने कभी भी आयोग से संबंधित कोई बयान नहीं दिया और इस तरह की ‘‘धारणा काफी भ्रामक’’ है. आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मलिक के खिलाफ जारी समन को निरस्त कर दिया.

पिछले साल फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास एक एसयूवी खड़ी मिली थी, जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी. उस वक्त परमबीर सिंह मुंबई के पुलिस आयुक्त थे.

यह भी पढ़ें

Maharashtra: बीजेपी नेता किरीट सोमैया को मुंबई पुलिस ने किया तलब, बताई ये वजह

Mumbai-Nagpur Bullet Train: मुंबई से नागपुर तक चलेगी बुलेट ट्रेन, साढ़े तीन घंटे में तय होगी 766km की दूरी

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे CR मेन लाइन में 34 नई एसी सेवाओं को हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget