एक्सप्लोरर

Maharashtra: बीजेपी नेता किरीट सोमैया को मुंबई पुलिस ने किया तलब, बताई ये वजह

कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन के लिए बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के संबंध में मुंबई पुलिस ने सोमैया को सम्मन जारी किया है.

Maharashtra: कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन के लिए बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के संबंध में मुंबई पुलिस ने सोमैया को सम्मन जारी किया है. सोमैया के विरुद्ध सांताक्रूज पुलिस थाने में पिछले वर्ष सितंबर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने बीजेपी नेता को सोमवार को सम्मन जारी कर 15 दिन के भीतर लिखित बयान के साथ पेश होने अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करने को कहा है.

सोमैया ने बृहस्पतिवार को सम्मन की प्रति ट्विटर पर साझा की और कहा कि उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार और पुलिस ने उनके विरुद्ध एक और मामला दर्ज किया है क्योंकि वह सांताक्रूज में, मंत्री छगन भुजबल की “बेनामी” संपत्ति का दौरा करने गए थे. सांताक्रूज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि सोमैया को उनके विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के संबंध में सम्मन भेजा गया. अधिकारी ने कहा कि सोमैया पिछले साल सांताक्रूज (पश्चिम) के हसनाबाद लेन में भुजबल के बंगले पर गए थे जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई.

संजय राउत पर लगाया था आरोप

सोमैया ने बुधवार को आरोप लगाया था कि शिवसेना सांसद संजय राउत ने हाल में जानबूझकर, रायगढ़ के कोरलाई गांव में “19 बंगले” के विवाद का मुद्दा उठाया था, क्योंकि उनके मन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के विरुद्ध दुर्भावना है. भाजपा नेता ने दावा किया था कि यह विदित तथ्य है कि उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे ने “19 बंगला” विवाद के संबंध में रायगढ़ जिले की कोरलाई ग्राम पंचायत से लिखित रूप में माफी मांगी थी.

सोमैया ने बृहस्पतिवार को, 23 मई 2019 को लिखा एक पत्र ट्वीट किया जिसमें दावा किया गया था कि रश्मि ठाकरे ने रायगढ़ में अपने नाम से कुछ घरों को स्थानांतरित करने के लिए एक लिखित अर्जी दी थी. पूर्व सांसद ने दावा किया कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी में खुलासा हुआ कि “रश्मि ठाकरे और मनीषा रविंद्र वाइकर ने जनवरी और मई 2019 में, 787 से 805 नंबर वाले घरों को उनके नाम से स्थानांतरित करने का अनुरोध करते हुए कोरलाई ग्राम सरपंच हेमंत शांताराम पाटिल को पत्र लिखा.”

उद्धव ठाकरे पर भी लगाया आरोप

सोमैया ने दावा किया कि आरटीआई में यह भी सामने आया कि “ठाकरे और वाइकर ने 30 अप्रैल 2014 को अन्वय मधुकर नाइक से भूमि खरीदी थी.” मनीषा वाइकर शिवसेना विधायक रविंद्र वाइकर की पत्नी हैं. इस मामले पर रश्मि ठाकरे की ओर से कोई बयान नहीं आया है. रायगढ़ जिले के अलीबाग में मई 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उसकी मां कुमुद नाइक का शव उनके बंगले पर मिला था. पुलिस के अनुसार अन्वय नाइक ने कथित तौर पर आत्महत्या की थी.

मंगलवार को संजय राउत ने सोमैया पर निजी हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेता के बेटे नील सोमैया का, पीएमसी धोखाधड़ी मामले में आरोपी राकेश वाधवन से संबंध है. किरीट सोमैया ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें

Mumbai-Nagpur Bullet Train: मुंबई से नागपुर तक चलेगी बुलेट ट्रेन, साढ़े तीन घंटे में तय होगी 766km की दूरी

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे CR मेन लाइन में 34 नई एसी सेवाओं को हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget