एक्सप्लोरर

नासिक में खेत पर खाना खा रहे किसान पर तेंदुए का हमला, कुएं में गिरकर दोनों की हुई मौत

Nashik Tiger Attack: नासिक में खेत पर खाना खा रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया. संघर्ष के दौरान किसान और तेंदुआ दोनों पास के कुएं में गिर गए, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर तालुका में रविवार (4 जनवरी) को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया. संघर्ष के दौरान किसान और तेंदुआ दोनों पास के कुएं में गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है.

खेती के बाद खाना खाते समय हुआ हमला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सिन्नर तालुका के शिवदे गांव में हुई. मृतक किसान की पहचान सावता माली निवासी गोरख जाधव के रूप में हुई है. बताया गया कि जाधव गेहूं की फसल की सिंचाई करने के बाद खेत के पास ही दोपहर का भोजन कर रहा था. इसी दौरान अचानक एक तेंदुआ वहां आ गया और उस पर हमला कर दिया.

संघर्ष में कुएं में गिरे दोनों

हमले से घबराए जाधव ने खुद को बचाने की कोशिश की. किसान और तेंदुए के बीच कुछ देर तक संघर्ष हुआ. इसी दौरान दोनों असंतुलित होकर पास में मौजूद खुले कुएं में गिर गए. कुएं में गिरने से जाधव को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

तेंदुए को बचाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीण आक्रामक हो गए. ग्रामीणों ने तेंदुए को बचाने के प्रयास का विरोध किया. हालात इतने बिगड़ गए कि करीब तीन घंटे तक भीड़ अपने रुख पर अड़ी रही.

तेंदुए की भी मौत, जांच जारी

वन विभाग और पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन देर होने के कारण कुएं में गिरने से लगी चोटों के चलते तेंदुए की भी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
युद्ध संकट: प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'मैं PM के भाषण का स्वागत करती हूं, ऐसी...'
'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो, पति से तलाक तय', फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज
'तुम पिछले जन्म की अप्सरा हो, पति से तलाक तय', फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज
सातारा ZP अध्यक्ष पद चुनाव विवाद को लेकर शिवसेना विधायकों का प्रदर्शन, CM ने जताई नाराजगी
सातारा ZP अध्यक्ष पद चुनाव विवाद को लेकर शिवसेना विधायकों का प्रदर्शन, CM ने जताई नाराजगी
Mumbai News: मलाड मारपीट मामले में बढ़ा विवाद, शिवसेना नेता ने पीड़िता संग थाने का किया घेराव
मुंबई: मलाड मारपीट मामले में बढ़ा विवाद, शिवसेना नेता ने पीड़िता संग थाने का किया घेराव
Advertisement

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget