नालासोपारा: गरबा में धार्मिक तनाव, 'आरिफ शेख' मामले के बाद अब 'तिलक' से होगी पहचान
महाराष्ट्र के नालासोपारा में गरबा के दौरान युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्राजील की पोर्न साइट पर आरिफ शेख द्वारा बेचने के आरोप में गिरफ्तारी हो गया है. वहीं गरबा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.

महाराष्ट्र के नालासोपारा में गरबा कार्यक्रम के दौरान युवतियों के अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में जिम ट्रेनर आरिफ शेख की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक तनाव की स्थिति बनी हुई है. आरोप है कि आरिफ शेख ने हिंदू युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्राजील की एक पोर्न साइट को बेचे. इस मामले में उसके मोबाइल से सैकड़ों वीडियो बरामद होने की बात सामने आई है. घटना के बाद से नालासोपारा में तनाव का माहौल देखने को मिल रहा है.
युवकों के माथे पर तिलक लगाकर जांची पहचान
इसी बीच, नालासोपारा में गरबा उत्सवों में प्रवेश को लेकर एक नया विवाद खड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से गरबा खेलने आने वाले युवकों के माथे पर तिलक लगाने की शुरुआत की गई है. नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगरी स्थित गरबा उत्सव में इस तरह का मामला सामने आया.
बताया जा रहा है कि गरबा स्थल पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आधार कार्ड जांचने के बजाय माथे पर तिलक लगाकर उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया. इसी दौरान एक युवक ने अपने माथे से तिलक धो लिया. इसके बाद उस युवक का नाम शोएब होने का दावा किया गया. बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक को गरबा स्थल से बाहर निकाल दिया.
छत्रपति संभाजीनगर: इलेक्ट्रिक हीटर ने 14 वर्षीय यज्ञा की ली जान, छाया मातम
गरबा कार्यक्रमों में पहचान सुनिश्चित करने के तरिकों पर सवाल
आरिफ शेख की गिरफ्तारी के बाद सामने आए इस घटनाक्रम ने गरबा उत्सवों में प्रवेश, युवकों की पहचान और धार्मिक ध्रुवीकरण से जुड़े मुद्दों को चर्चा में ला दिया है. एक ओर अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें बेचने के आरोपों को लेकर मामला सुर्खियों में है, वहीं दूसरी ओर गरबा कार्यक्रमों में पहचान सुनिश्चित करने के तरीकों पर विवाद की स्थिति बन रही है.
इन घटनाक्रमों के चलते नालासोपारा का माहौल और संवेदनशील होने की आशंका जताई जा रही है. ऐसे में क्षेत्र में शांति बनाए रखना और कानून-व्यवस्था की स्थिति संभालना प्रशासन के सामने चुनौती बन सकता है.






















