एक्सप्लोरर

Maharashtra: MVA पार्टनर्स बनाएंगे साझा मैनिफेस्टो और ज्वाइंट वॉर रूम, चल रही यह तैयारी

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एमवीए का मैनिफेस्टो कैसा हो, इसको लेकर गठबंधन सहयोगियों के बीच चर्चा चल रही है और इस पर काम भी चल रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में साल के अंत से पहले होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है. इसी क्रम में उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में गठबंधन सहयोगियों से मुलाकात की तो वहीं अब गठबंधन यह कोशिश कर रहा है कि एक साझा मैनिफेस्टो और ज्वाइंट वॉर रूम बनाया जाए.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शरद पवार की एनसीपी, उद्धव गुट की शिवसेना और कांग्रेस चाहती है कि तीनों के बीच में सीट साझेदारी सहजता के साथ हो. स्थानीय संगठनात्मक बाध्यताएं सीट साझेदारी के बीच ना आएं. बता दें कि शिवसेना-यूबीटी यह मानकर चल रही है कि अगर एमवीए की सरकार बनती है तो उद्धव ठाकरे सीएम का चेहरा होंगे. हालांकि शरद पवार ने अभी ऐसा कुछ नहीं कहा है.

उद्धव ठाकरे ने बुधवार को दिल्ली दौरे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जबकि वह इंडिया गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं से भी मिले. यह माना जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में सीट साझेदारी पर चर्चा हुई. हालांकि अभी उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई है. 

उधर, उद्धव गुट के लिए आसान नहीं होगा ज्यादा सीट पाना
लोकसभा चुनाव में उद्धव की पार्टी को सीट शेयरिंग में सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं लेकिन उनकी सबसे ज्यादा सीट कांग्रेस ने जीती थी. उद्धव गुट एनसीपी और कांग्रेस से ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहा है लेकिन उसका यह भी मानना है कि इस बार सौदा करना इतना आसान भी नहीं होगा.

कौन होगा एमवीए का सीएम चेहरा?
माना जाता है कि सीट साझेदारी पर उद्धव ठाकरे की कांग्रेस नेतृत्व से विस्तृत चर्चा हुई है.  वहीं, सीएम के चेहरे को लेकर उद्धव ठाकरे ने मीडिया से कहा, ''महाराष्ट्र के किसान और युवा अवसरवादी महायुति गठबंधन से तंग आ गए हैं. 13 करोड़ जनता बदलाव की उम्मीद कर रही है. अगर मेरे सहयोगियों को लगता है कि मैंने अच्छा काम किया है तो उनसे पूछिए कि क्या वे मुझे सीएम बनाना चाहते हैं.''

ये भी पढ़ें- संजय राठौड़ के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे HC सख्त, BJP नेता से कहा- 'अदालतें राजनीति का रास्ता नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget