एक्सप्लोरर

Mumbai Rains News: मुंबई समेत महाराष्ट्र के तीन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, बारिश से हाल बेहाल

Mumbai Rains News: मुंबई में शनिवार से बारिश हो रही है. सोमवार को सुबह आर्थिक राजधानी में और तेज बारिश शुरू हो गई. इसके बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया. ट्रैफिक जाम की वजह से लोग जूझते दिखे.

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और पालघर में मंगलवार (19 अगस्त) को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से सुबह 11 बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में रेड अलर्ट है. प्रशासन ने इसे देखते हुए लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.

बीएमसी ने क्या कहा?

बीएमसी ने सोमवार (18 अगस्त) को शाम में बयान जारी कर कहा, ''भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई शहर और उपनगरों के लिए कल, मंगलवार 19 अगस्त 2025 को रेड अलर्ट (अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी) जारी की है. इसी को ध्यान में रखते हुए, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BMC) द्वारा यह घोषणा की जाती है कि मुंबई (शहर और उपनगर) के सभी सरकारी, निजी और नगरपालिका स्कूल व कॉलेजों में कल अवकाश रहेगा.''

मुंबई में शनिवार से बारिश हो रही है और फिलहाल राहत की भी उम्मीद नहीं है. कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति है और जगह-जगह जाम लगा है. 

मुख्यमंत्री ने दी ताजा जानकारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बारिश को लेकर राज्य के अधिकारियों से बातचीत की गई है. 21 तारीख तक मूसलधार बारिश की संभावना है. 15-16 जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. कोंकण क्षेत्र में रेड अलर्ट है. अंबा, कुंडलिका और जगबुडी नदियों का पानी चेतावनी स्तर पार कर गया है, इसलिए इन इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

तापी और हतनूर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. रावेर के कुछ हिस्सों में पानी घुस गया है. जलगांव जिले में स्थिति गंभीर है. पिछले 2-3 दिनों की मूसलधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. घरों और पशुओं का नुकसान हुआ है. पुणे में बारिश हो रही है लेकिन वहां किसी भी नदी का जलस्तर खतरे के स्तर से ऊपर नहीं गया है.

नांदेड जिले के मुखेड तहसील में भारी बारिश के कारण लेंडी बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है. इसके अलावा लातूर, उदगीर और कर्नाटक से भी बड़े पैमाने पर पानी आ रहा है. कल यहां करीब 206 मिमी बारिश हुई. इसके कारण रावनगांव, भासवाड़ी, भिंगेली और हसनाळ गांवों का जनजीवन प्रभावित हुआ है.

बारिश ने दी खुशखबरी

बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने वाले 7 तालाबों में से विहार तालाब  18 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर भरकर ऊपर से बहने लगा.

इस साल के मानसून में बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने वाले 7 तालाबों में से अब तक 6 तालाब भरकर ऊपर से बह चुके हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू
मुंबई: इनकम टैक्स ऑफिस में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों को किया रेस्क्यू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget